कलेक्ट्रेट परिसर सरपतहाँ में मल्टीपरपज हॉल का डीएम ने किया लोकार्पण

कलेक्ट्रेट परिसर सरपतहाँ स्थित चकबंदी विभाग के कार्मिकों के उपयोग हेतु निर्मित मल्टीपरपज हॉल का लोकार्पण मंगलवार को जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

भदोही। कलेक्ट्रेट परिसर सरपतहाँ स्थित चकबंदी विभाग के कार्मिकों के उपयोग हेतु निर्मित मल्टीपरपज हॉल का लोकार्पण मंगलवार को जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा किया गया। लगभग 30.85 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस भवन का निर्माण भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीड़ा) द्वारा कराया गया है।
 
लोकार्पण अवसर पर जिलाधिकारी ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यालय में अभिलेखों एवं पत्रावलियों का सुव्यवस्थित ढंग से रख-रखाव किया जाए तथा सभी कार्य पारदर्शिता, समयबद्धता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न हों। उन्होंने कहा कि कार्यालय की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए जिससे आमजन को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े और शासन की मंशा के अनुरूप जनसुविधाओं को प्राथमिकता मिल सके।
 
जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में स्वच्छता, अनुशासन एवं अभिलेखों के बेहतर रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं दक्षता के साथ करने की अपेक्षा व्यक्त की।
 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुंवर विरेन्द्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विजय नारायण सिंह, उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर एवं बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी भदोही भान सिंह, उप कार्यपालक अधिकारी बीड़ा श्रीमती अनीता देवी, चकबन्दी अधिकारी ज्ञानपुर राज कुमार वर्मा, चकबन्दी अधिकारी भदोही राकेश कुमार सिंह सहित समस्त चकबन्दी स्टाफ उपस्थित रहा।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें