नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल में सुन्दर काण्ड पाठ एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
हैदरगढ़ रोड कस्बा स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेण्ड्री कालेज में प्रधानाचार्य कमल बाजपेयी ने बच्चों को बताया कि मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी एवं प्रभु श्री राम पहली बार ज्येष्ठ मास के मंगलवार के दिन मिले थे।
महाराजगंज रायबरेली। हैदरगढ़ रोड कस्बा स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेण्ड्री कालेज में प्रधानाचार्य कमल बाजपेयी ने बच्चों को बताया कि मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी एवं प्रभु श्री राम पहली बार ज्येष्ठ मास के मंगलवार के दिन मिले थे। अतः ज्येष्ठ मास के सभी पड़ने वाले मंगलवार में हनुमान जी की पूजा-अर्चना एवं भंडारे में प्रसाद वितरण किया जाता है। अध्यापकों तथा कुछ बच्चों ने मिलकर मैनेजर अवधेश बहादुर सिंह के साथ सस्वर सुन्दर काण्ड का पाठ किया।
तथा आरती के बाद कालेज गेट पर सभी अध्यापक, बच्चों एवं राहगीरों को मालपुआ चना, पूड़ी शब्जी तथा रूहआफजा शरबत का प्रसाद मैनेजर अवधेश बहादुर सिंह एवं प्रधानाचार्य कमल बाजपेयी एवं प्रधानाचार्य राजा चंद्रचूड़ इण्टर कालेज तथा स्टाफ ने अपने हाथों से वितरित किया। सभी के लिए ईश्वर सो मंगल कामना की।
कवन सो काज कठिन जग माही। जो नहि होइ तात तुम्ह पाही।।
सर्व शक्तिमान हनुमान जी सभी का भला करें।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राजीव मिश्र अनिमेष मिश्र एकाउन्टेन्ट सुरेन्द्र प्राजापति मंजू सिंह, सरिता मिश्रा, अमित सिंह, नीरू बाजपेई अनुपम सिंह, लक्ष्मी सिंह, साधना सिंह, शालिनी सिंह, ज्योति सिंह रूचि सिंह, राजमणि सिंह पिंकी, गरिमा, आलोक जी हर्षित कौर शिवांक मिश्र, शिवशंकर अविका, राज किशोर पाल, अमरेन्द्र प्रजापती अवनीश सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
आरती समाज सेवा श्री राम धार्मिक आयोजन भंडारा चना प्रसाद वितरण सुंदरकांड पाठ विद्यालय कार्यक्रम महाराजगंज रायबरेली हनुमान जी छात्र-छात्राएं ज्येष्ठ मास महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज कमल बाजपेयी अवधेश बहादुर सिंह पूड़ी सब्जी रूहआफजा शरबत हैदरगढ़ रोड मंगलवार पूजा मालपुआ राजा चंद्रचूड़ इंटर कॉलेज हनुमान भक्ति शिक्षक स्टाफ


Comments