फीचर्ड

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में ड्रोन एवं पर्याप्त पुलिस बल की निगरानी में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया जुलूस सकुशल सम्पन्न
सपा कार्यालय पर रवि सिंह का हुआ भव्य सम्मान, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
48 घंटे बाद सोन नदी से तीसरे युवक का शव बरामद, तीन मौतों से मीतापुर क्षेत्र में पसरा मातम
एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, केऔसुब जवानों ने किया रक्तदान
लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत छात्रों को दुद्धी में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: मासूम छात्रों की याद में उमड़ा जनसैलाब

BPSC TRE 4.0 का नोटिफिकेशन जारी करो..

TRE 4.0 में PT एवं MAINS की बाध्यता समाप्त करो

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

 

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं के द्वारा आइसा जिला सचिव संतोष कुमार सियोटा के नेतृत्व में त्रिवेणीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद राजकिशोर बस पड़ाव के समीप शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज व छात्र नेताओं के गिरफ्तारी के विरोध में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन के उपरांत नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए आइसा जिला सचिव संतोष कुमार सियोटा ने कहा शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज व छात्रों की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है।

बिहार सरकार शिक्षक अभ्यर्थियों को लगातार ठगने का काम कर रही है, सरकार विगत 2 वर्षों से शिक्षक बहाली को लटका रखी है ,जब छात्र आंदोलन करते हैं तो उस पर लाठियां बरसाई जाती है और उसपर मुकदमा लादकर जेल भेजा जाता है।

12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की स्वर्णिम व मंगलमयी प्रभात बेला में योग शिक्षक सुनील कुमार भगत ने कराया योगाभ्यास Read More 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की स्वर्णिम व मंगलमयी प्रभात बेला में योग शिक्षक सुनील कुमार भगत ने कराया योगाभ्यास

छात्र पहले से ही बेरोजगारी और अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है,एक तरफ सरकार युवाओं को नौकरी देने का ढिंढोरा पिटती है तो दूसरी तरफ नौकरी की मांग कर रहे छात्रों का सर फोड़ दिया जाता है। उन्होंने मांग की है कि शिक्षक भर्ती के चौथे चरण का नोटिफिकेशन अविलंब जारी करें,शिक्षक भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी हो शिक्षक भर्ती परीक्षा में PT एवं MAINS की बाध्यता को खत्म करें ।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित Read More अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित

छात्र नेता सौरभ यादव ने कहा छात्र नेता दिलीप कुमार सहित अन्य गिरफ्तार शिक्षक अभ्यर्थियों को रिहा करें,शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए मुकदमे को वापस ले और दोषी अधिकारी को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाए 
प्रदर्शन में आइसा जिला अध्यक्ष रामाशीष कुमार ,जिला उपाध्यक्ष अभिनव आनंद,राजेश कुमार, ई नीतीश चौधरी,प्रदीप सरदार,प्रभाष राणा, ललटु कुशवाहा ,शोएब आलम,प्रमोद सरदार,सोनू कुमार,रणजीत कुमार,ज्योति कुमारी, परवेज आलम,उमेश कुमार ,हिमांशु कुमार,विशाल दास ,सौरभ कुमार सहित दर्जनों छात्र उपस्थित थे!

30 जून‎ हूल दिवस भव्य रूप से मनाने का लिया गया निर्णय Read More 30 जून‎ हूल दिवस भव्य रूप से मनाने का लिया गया निर्णय

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार