पंचायत सहायकों ने 11 सुत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

विकास खण्ड नौतनवा में अपनी विभिन्न समस्याओं और जायज मांगों को लेकर सोमवार को पंचायत सहायक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे पंचायत सहायकों ने खण्ड विकास अधिकारी अमित कुमार मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात
 
रतनपुर/महराजगंज। विकास खण्ड नौतनवा में अपनी विभिन्न समस्याओं और जायज मांगों को लेकर सोमवार को पंचायत सहायक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे पंचायत सहायकों ने खण्ड विकास अधिकारी अमित कुमार मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
 
संगठन ने दो टूक कहा कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारने वाले पंचायत सहायकों को उनकी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से ब्लॉक अध्यक्ष विकास यादव, उपाध्यक्ष गिरजेश पासवान और महामंत्री अनिरुद्ध यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने मांग की है कि पंचायत सहायकों को हर महीने एक निश्चित समय पर मानदेय का भुगतान किया जाए और उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु ब्लॉक स्तर पर मासिक बैठक आयोजित हो।
 
उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सम्मानजनक व्यवहार किए जाने की बात दोहराते हुए कहा कि सर्वे, जनगणना, जियो टैगिंग और चुनाव जैसे अतिरिक्त कार्यों के लिए अलग से मानदेय की व्यवस्था हो। साथ ही पंचायत सहायकों को मोबाइल-टैबलेट के साथ मासिक रिचार्ज, मातृत्व अवकाश, आकस्मिक अवकाश और मेडिकल सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
 
सहायकों ने यह भी मांग रखी कि ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात अन्य कर्मियों जैसे आशा, सफाई कर्मी, रोजगार सेवक और आंगनबाड़ी की ड्यूटी पंचायत सहायकों की मदद के लिए लगाई जाए ताकि कार्यों का निर्वहन सुगमता से हो सके। इस दौरान कोषाध्यक्ष रतनदीप, मीडिया प्रभारी मोहन चौधरी, सचिव साजमा खातून, उप सचिव अराधना गुप्ता, अंगीरा यादव, सत्य प्रकाश और राकेश कुमार पासवान सहित दर्जनों पंचायत सहायक उपस्थित रहे।
 
 
स्वतंत्र प्रभात महराजगंज समाचार उत्तर प्रदेश समाचार ग्राम पंचायत व्यवस्था जनगणना ड्यूटी रतनपुर न्यूज नौतनवा ब्लॉक महराजगंज ताजा खबर ग्रामीण विकास विभाग पंचायत सहायक संगठन पंचायत सहायकों का ज्ञापन ब्लॉक अध्यक्ष विकास यादव खंड विकास अधिकारी अमित कुमार मिश्रा पंचायत सहायक मानदेय पंचायत सहायकों की मांग पंचायत सहायक समस्या ग्राम पंचायत कर्मचारी पंचायत सहायक संगठन महराजगंज पंचायत सहायकों का प्रदर्शन पंचायत सहायक बैठक पंचायत सहायक सुविधाएं पंचायत सहायक मानदेय भुगतान पंचायत सहायक सम्मान पंचायत सहायक समाचार पंचायत सहायक आंदोलन पंचायत सहायक संगठन ज्ञापन पंचायत सहायकों की समस्याएं पंचायत सहायकों की मांगें पंचायत सहायक अपडेट पंचायत सहायकों को मोबाइल टैबलेट पंचायत सहायकों के लिए मेडिकल सुविधा मातृत्व अवकाश आकस्मिक अवकाश पंचायत सहायक रिचार्ज भत्ता जियो टैगिंग कार्य सर्वे कार्य चुनाव ड्यूटी पंचायत कर्मियों की मांग पंचायत सहायक संगठन उत्तर प्रदेश

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार