नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
चौरी बाजार चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें; 5 लोग गंभीर घायल
वाराणसी-भदोही मार्ग पर सोमवार को चौरी बाजार चौराहे के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
भदोही। वाराणसी-भदोही मार्ग पर सोमवार को चौरी बाजार चौराहे के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी चपेट में एक तीसरी टीवीएस मोपेड भी आ गई, जिस पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में थीं। आमने-सामने भिड़ंत के बाद सड़क पर सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में कटवातियां निवासी कुंदन चौहान (28), सत्यम पाल (18) और नितिन पाल (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आहोपुर निवासी गामा प्रसाद पाल (60) तथा उनकी पत्नी उर्मिला पाल (55), जो टीवीएस मोपेड से जा रहे थे, भी हादसे की चपेट में आकर घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायलों को तत्काल उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद कुछ समय के लिए वाराणसी-भदोही मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने सड़क पर बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्ण वाहन संचालन पर चिंता जताते हुए प्रशासन से चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
सड़क दुर्घटना भदोही पुलिस तेज रफ्तार बाइक सडक सुरक्षा उत्तर प्रदेश समाचार स्थानीय समाचार बाइक हादसा वाहन दुर्घटना ग्रामीणों की मदद सड़क दुर्घटना समाचार यूपी सड़क हादसा प्रशासन से मांग गंभीर घायल सड़क सुरक्षा जागरूकता भदोही न्यूज तेज रफ्तार का कहर ट्रैफिक नियम भदोही सड़क हादसा वाराणसी भदोही मार्ग दुर्घटना चौरी बाजार चौराहा मोटरसाइकिल टक्कर वाराणसी रोड एक्सीडेंट लापरवाही से वाहन संचालन टीवीएस मोपेड हादसा घायल युवक ट्रैफिक हादसा भदोही ताजा समाचार चौरी बाजार दुर्घटना बाइक भिड़ंत सड़क हादसे में घायल क्षेत्रीय चिकित्सालय यातायात प्रभावित सड़क सुरक्षा व्यवस्था वाराणसी भदोही हाईवे दुर्घटना की खबर सड़क पर अफरा तफरी हादसे में घायल दंपति भदोही अपडेट चौराहे पर हादसा


Comments