एसपी अभिनव त्यागी ने किया सीआईएससीई जोनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
सेंट फ्रांसिस रामनगर ने पहले मैच में दर्ज की जीत
गोपीगंज। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट थॉमस स्कूल के खेल मैदान पर रविवार को सीआई एस सी ई जोनल लेवल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक भदोही ने फीता काटकर तथा वॉलीबॉल को हवा में उछालकर किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
उद्घाटन समारोह के बाद प्रतियोगिता का पहला मुकाबला सेंट थॉमस बीएलडब्लू और सेंट फ्रांसिस रामनगर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें बेहतरीन तालमेल और शानदार प्रदर्शन के दम पर सेंट फ्रांसिस रामनगर ने जीत दर्ज की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रशासन द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के कोच, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
खेल समाचार खेल प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश खेल समाचार गोपीगंज समाचार भदोही न्यूज अभिनव त्यागी भदोही अपडेट सेंट थॉमस स्कूल सीआईएससीई जोनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता वॉलीबॉल टूर्नामेंट भदोही पुलिस अधीक्षक स्कूल खेलकूद वॉलीबॉल मैच सेंट फ्रांसिस रामनगर सेंट थॉमस बीएलडब्ल्यू खेल भावना युवा खिलाड़ी गोपीगंज ताजा खबर छात्र खेल प्रतियोगिता विद्यालय खेल मैदान खेलों का महत्व टीम भावना अनुशासन और आत्मविश्वास स्कूल स्पोर्ट्स इवेंट जोनल लेवल प्रतियोगिता खेल प्रेमी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन रोमांचक मुकाबला विद्यालय प्रशासन खेल आयोजन छात्र प्रतिभा खेल संस्कृति वॉलीबॉल चैंपियनशिप शैक्षिक संस्थान खेलकूद कार्यक्रम युवा खेल प्रतिभा स्कूल टूर्नामेंट खेल विकास छात्र प्रतियोगिता


Comments