पात्रों को शासन की योजनाओं का मिले लाभः जिलाधिकारी
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता विकास खण्ड बर्डपुऱ के अन्तर्गत ग्राम पंचायत दुल्हा सुमाली में ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता विकास खण्ड बर्डपुऱ के अन्तर्गत ग्राम पंचायत दुल्हा सुमाली में ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। चौपाल कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज सशक्त सीमाएं भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है।इसके अन्तर्गत योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। बार्डर के गांवों में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सड़के, व अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।
भारत - नेपाल सीमा पर खुला बार्डर क्षेत्र है। बार्डर के गांवों के ग्रामवासियों को जागरूक रहने की आवश्यकता है जिससे तस्करी को रोका जा सके। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओ का लाभ मिलना चाहिए। जिलाधिकारी ने किया कि ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। शासन से निर्देश मिले हैं कि पहले से चल रही योजनाओं को और अधिक सुधार कर प्रभावी रूप से लागू किया जाए। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों से उन्होंने कहा कि यदि किसी को पेंशन से जुड़ी समस्या है, जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन या दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रही है, तो वे तुरंत जानकारी दें। ब्लॉक स्तर के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियो से पूछा कि गांव की कोई और समस्या हो तो बताए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुॅचाये। इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली करने पर संबधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। ग्राम चौपाल में सम्बन्धित विभाग द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं के बारे जानकारी दिया गया। ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम विधिवत रूप से सम्पन्न कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा वृक्षरोपण किया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नौगढ कल्याण सिंह मौर्य, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, डीसीमनरेगा सन्दीप सिंह, डीसीएनआरएलएम देवनन्दन दूबे, उपकृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी बर्डपुर ओमप्रकाश यादव, ग्राम प्रधान नीतू पाण्डेय व अन्य ब्लाक स्तरीय अधिकारी एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित थे।
कृषि विभाग स्वयं सहायता समूह ग्राम चौपाल वृक्षारोपण सिद्धार्थनगर ग्रामीण विकास महिला सशक्तिकरण मनरेगा भारत नेपाल सीमा सिद्धार्थनगर समाचार सरकारी योजनाएं वाइब्रेंट विलेज योजना बर्डपुर ब्लॉक जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन गोदभराई कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत पेंशन योजना सीमा सुरक्षा विधवा पेंशन दिव्यांग पेंशन ग्रामीण जागरूकता बर्डपुर विकास खंड ग्राम पंचायत दुल्हा सुमाली पात्र लाभार्थी वृद्धा पेंशन ग्राम समस्या समाधान उपजिलाधिकारी नौगढ कल्याण सिंह मौर्य क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सौरयान एनआरएलएम पूर्ति विभाग प्रशासनिक चौपाल


Comments