नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
मुंगेर में 10 वर्षीय आर्यन का अपहरण कांड
6 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा, चचेरा जीजा निकला आरोपी
स्वतंत्र प्रभात | पटना , बिहार ब्यूरो
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
बिहार के मुंगेर से परिवारिक रिस्ते को कलंकित और तार तार करने वाली बड़ी खबर आ रही है।जहां मुंगेर में शुक्रवार को हुए 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण मामले का पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत बच्चे आर्यन को खगड़िया स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया, जबकि अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी कोई और नहीं, बल्कि बच्चे का चचेरा जीजा गौरव कुमार निकला।
स्कूल से लौटते वक्त बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी
जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा निवासी रुपेश साह का 10 वर्षीय पुत्र आर्यन शुक्रवार सुबह रोज की तरह छोटी केलावाड़ी स्थित कन्या मध्य विद्यालय पढ़ने गया था। स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौटने के दौरान उसके चचेरे जीजा गौरव कुमार ने उसे दो हजार रुपये देने का लालच देकर अपने साथ ले लिया। दोपहर तक आर्यन के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बावजूद जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला, तब परिवार के लोग कोतवाली थाना पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
मोबाइल लोकेशन से खगड़िया स्टेशन पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल ट्रैकिंग की मदद से पुलिस ने देर रात खगड़िया रेलवे स्टेशन से आर्यन को सकुशल बरामद कर लिया। मौके से आरोपी गौरव कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
मां को आया था संदिग्ध कॉल
आर्यन की मां भारती देवी ने बताया कि अपहरण के कुछ घंटे बाद एक कॉल आया था, जिसमें बच्चे को वापस करने की बात कही जा रही थी। बाद में पता चला कि वह नंबर यात्री सेवा से जुड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल पुलिस को सौंप दिया, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिला।
बरामदगी के बाद आर्यन ने पुलिस को बताया कि उसके जीजा ने पैसों का लालच देकर उसे अपने साथ ले लिया था।
Read More 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत: लंबित ट्रैफिक चालानों के निपटान के लिए बिहार सरकार की 'गोल्डन' स्कीमआरोपी पहले भी जा चुका है जेल
मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि आरोपी गौरव कुमार पहले भी जेल जा चुका है और वह नशे का आदी है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद के कारण अपहरण किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।


Comments