श्रमिकों को लेजाती हुई मिनी बस बिधनू नहर में गिरी, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया
आज प्रातः एक फैक्ट्री की मिनी बस बैलेंस खोकर बिधनू नहर की रेलिंग तोड़ती हुई नहर में गिर गई।
कानपुर। आज प्रातः एक फैक्ट्री की मिनी बस बैलेंस खोकर बिधनू नहर की रेलिंग तोड़ती हुई नहर में गिर गई। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस और ग्रामीणों ने बड़ी ऐहतियात बरतते हुए सभी बस सवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर, कृष्णकांत यादव ने बताया कि आज दिनांक 7.05.2026 को प्रातः करीब 08:19 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कुढ़नी से श्रमिकों को लेकर अकबरपुर रनियां जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर बिधनू नहर में गिर गई है। बस में लगभग 20 मजदूर एवं एक चालक सहित कुल 21 लोग सवार थे।
सूचना पर थाना बिधनू पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। संयुक्त प्रयास से बस में सवार सभी 20 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक घटना के बाद मौके से निकल गया, जिसकी तस्दीक की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ एवं जांच में बस में सवार सभी व्यक्तियों को सुरक्षित निकाल लिए जाने की पुष्टि हुई है। फिर भी एहतियातन नहर एवं आसपास क्षेत्र में पुनः सर्चिंग कराई जा रही है, ताकि किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की संभावना की पूरी तरह जांच की जा सके। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
सड़क हादसा कानपुर घाटमपुर बड़ा हादसा टला उत्तर प्रदेश समाचार पुलिस कार्रवाई कानपुर समाचार पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन बिधनू थाना ग्रामीणों की मदद राहत एवं बचाव कार्य बिधनू नहर हादसा फैक्ट्री मिनी बस दुर्घटना बस नहर में गिरी श्रमिकों से भरी बस मजदूर सुरक्षित कृष्णकांत यादव नहर में गिरी बस अकबरपुर रनियां अकबरपुर रनियां कुढ़नी कुढ़नी बस दुर्घटना 2026 कंट्रोल रूम सूचना बस दुर्घटना 2026 नहर सर्चिंग चालक फरार नहर सर्चिंग


Comments