अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा थाना चोपन पर रिक्रूट आरक्षियों को किया गया ब्रीफ , किया अर्दली रूम का आयोजन

रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा संबंधी मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए- अपर पुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय)

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

शुक्रवार दिनांक 08.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार द्वारा थाना चोपन पर नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षी/महिला आरक्षियों की बैठक लेकर उन्हें बेहतर पुलिसिंग, आमजन के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार तथा ड्यूटी के प्रति सतर्क, अनुशासित एवं जिम्मेदार रहने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान उनके द्वारा प्रतिदिन किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा की गयी तथा संबंधित रजिस्टरों का निरीक्षण/चेक किया गया। निरीक्षण के दौरान आरक्षीगण की आवासीय व्यवस्था, मेस, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस कर्मियों को अनुशासन, कार्यकुशलता एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

महाराज पुर थाना क्षेत्र में तेंदुए के देखें जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल Read More महाराज पुर थाना क्षेत्र में तेंदुए के देखें जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना चोपन पर अर्दली रूम का आयोजन किया गया। अर्दली रूम के दौरान लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समस्त विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, जनशिकायतों के त्वरित समाधान, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा आईजीआरएस प्रकरणों के प्रभावी निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

तेज आंधी और बारिश से बस्ती में मचा हड़कंप, कई जगह गिरे पेड़ और यूनीपोल, सीआरओ ने संभाली राहत कार्यों की कमान Read More तेज आंधी और बारिश से बस्ती में मचा हड़कंप, कई जगह गिरे पेड़ और यूनीपोल, सीआरओ ने संभाली राहत कार्यों की कमान

इसके अतिरिक्त रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा संबंधी मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

तेज आंधी और बारिश से बस्ती में मचा हड़कंप, कई जगह गिरे पेड़ और यूनीपोल, सीआरओ ने संभाली राहत कार्यों की कमान Read More तेज आंधी और बारिश से बस्ती में मचा हड़कंप, कई जगह गिरे पेड़ और यूनीपोल, सीआरओ ने संभाली राहत कार्यों की कमान

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें