मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : एसडीएम

युवाओं से समाज सेवा और रक्तदान जैसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

 

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी शाखा त्रिवेणीगंज की ओर से शुक्रवार को मुख्यालय स्थित अनुपलाल यादव महाविद्यालय सभागार में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनेंट की जयंती पर उनके चित्र पर एसडीएम, महाविद्यालय प्राचार्य, रेडक्रॉस पदाधिकारियों, सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं के बीच “मानवता को जीवित रखना” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतिभागियों ने रेडक्रॉस के उद्देश्य, मानव सेवा और सामाजिक सहयोग के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में आकांक्षा कुमारी ने प्रथम, अशफाक आलम ने द्वितीय तथा पलक अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को एसडीएम, प्राचार्य, चेयरमैन एवं सचिव द्वारा डायरी, कलम सहित अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

रेडक्रॉस शाखा के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि विश्व रेडक्रॉस दिवस स्वयंसेवकों द्वारा जरूरतमंद लोगों की सहायता और उनके योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी हर परिस्थिति में मानवता की सेवा के लिए कार्य करती है। संस्था का उद्देश्य मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना, आपदा के समय राहत पहुंचाना, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना तथा समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना विकसित करना है। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा और रक्तदान जैसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
रेडक्रॉस के चेयरमैन मनोज रोशन ने कहा कि रेडक्रॉस एक अंतरराष्ट्रीय मानवीय संस्था है, जिसकी स्थापना जीन हेनरी ड्यूनेंट ने की थी। उनके जन्मदिवस 8 मई को पूरे विश्व में रेडक्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है। संस्था का मुख्य उद्देश्य घायल, पीड़ित एवं आपदा प्रभावित लोगों की सहायता करना है।

सारांश कुमार का विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन Read More सारांश कुमार का विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने छात्रों को रेडक्रॉस के इतिहास से अवगत कराते हुए कहा कि मानवता और सेवा की भावना ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करना चाहिए। जरूरतमंदों की सहायता करना और सहयोग की भावना विकसित करना ही सच्ची मानवता है।
रेडक्रॉस के सचिव करण कुमार लड्डू ने कहा कि आज का दिन विशेष महत्व का है, क्योंकि इसी दिन विश्व में रेडक्रॉस की स्थापना हुई थी। उन्होंने लोगों से प्रतिवर्ष कम-से-कम दो बार रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे मानव शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता।युवाओं से समाज सेवा और रक्तदान जैसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो कल Read More पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो कल

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. विद्यानंद यादव ने कहा कि रेडक्रॉस का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा है। उन्होंने स्कूली बच्चों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों से मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।मौके पर प्रो. विनोद कुमार विमल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, जसप्रीत कौर, हीरेंद्र कुमार, संत सरोज, जितेंद्र कुमार  उर्फ राजेश चौधरी, दीपक कुमार, सतीश कुमार आलोक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे।

शक्तिनगर पुलिस को मिली सफलता, 01 गांजा तस्कर गिरफ्तार Read More शक्तिनगर पुलिस को मिली सफलता, 01 गांजा तस्कर गिरफ्तार

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें