13 लाख की लागत से बना आरआरसी सेंटर पड़ा अनुपयोगी, ग्रामीणों में नाराजगी।

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

हलिया मीरजापुर। 

प्रवीण तिवारी। 

हलिया विकासखंड के ग्राम पंचायत बंजारी कला के गव‌ई मजरे में 3 वर्ष पूर्व करीब 13 लाख रुपये की लागत से निर्मित आरआरसी (रूरल रिसोर्स/रीसाइक्लिंग) सेंटर आज भी उपयोग से दूर पड़ा हुआ है।

सरकारी योजना के तहत बनाए गए इस कूड़ा निस्तारण केंद्र का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना और कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देना था, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते यह केंद्र बेकार साबित हो रहा है।

 ए०आर० आई० डी० ए० भारत सरकार के द्वारा ग्राम प्रधान महुगढ़ी के साथ किया गया स्थलीय निरीक्षण Read More  ए०आर० आई० डी० ए० भारत सरकार के द्वारा ग्राम प्रधान महुगढ़ी के साथ किया गया स्थलीय निरीक्षण

ग्रामीणों के अनुसार सेंटर के निर्माण को काफी समय बीत चुका है, लेकिन अब तक न तो यहां कोई नियमित संचालन शुरू हुआ है। केंद्र के सामने सूखे कचरे और अव्यवस्था का ढेर देखा जा सकता है, जिससे स्पष्ट है

ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में चार महीने के अंदर हुई तमाम घटनाएं नहीं हुआ एक भी घटना का खुलासा।  Read More ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में चार महीने के अंदर हुई तमाम घटनाएं नहीं हुआ एक भी घटना का खुलासा। 

कि इसका सही उपयोग नहीं हो रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस सेंटर को सही तरीके से संचालित किया जाए तो गांव में शासन के मंशा के अनुरूप साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर हो सकती है और लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकते हैं।

ग्राम चौपाल का  कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। Read More ग्राम चौपाल का  कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

लेकिन वर्तमान स्थिति में यह केंद्र केवल शोपीस बनकर रह गया है।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरआरसी सेंटर को चालू कराया जाए ताकि सरकार की इस योजना का लाभ आम जनता तक पहुंच सके और गांव में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिल सके। कूड़ा निस्तारण केंद्र परिसर में लगे हैंडपंप और समरसेबल भी ध्वस्त पड़ा हुआ है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें