नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार

मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों पर सोनभद्र पुलिस का करारा प्रहार ,थाना अनपरा पुलिस की प्रभावी पैरवी पर लगभग ₹27 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र /उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही लगातार की जा रही है।  

थाना अनपरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-26/2026 धारा 8/21/29 NDPS Act में अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र फूलचन्द्र कुमार निवासी ग्राम डिबुलगंज थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर दिनांक 08.02.2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।  

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 140 नवदम्पत्तियों का हुआ विवाह। Read More मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 140 नवदम्पत्तियों का हुआ विवाह।

प्रकरण की विवेचना एवं वित्तीय जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त एवं उसके परिजनों द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध धन से चल एवं अचल संपत्तियां अर्जित की गई थीं। उक्त के संबंध में थाना अनपरा पुलिस द्वारा दिनांक 03.04.2026 को NDPS Act की धारा 68-F(1) के अंतर्गत संपत्तियों को फ्रीज/अभिग्रहित किए जाने की कार्यवाही की गई थी।  

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व शादी करने से इनकार करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार- Read More शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व शादी करने से इनकार करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

अनपरा पुलिस की प्रभावी पैरवी एवं प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक SAFEM(FOP)A एवं NDPS Act, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 30.04.2026 को पारित आदेश के माध्यम से उक्त कार्यवाही को विधिसम्मत मानते हुए अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को फ्रीज किए जाने के आदेश की पुष्टि की गई है। 

कोचिंग संस्थानों की संयुक्त जांच, मानक पूरे न करने वालों को जारी किया गया नोटिस Read More कोचिंग संस्थानों की संयुक्त जांच, मानक पूरे न करने वालों को जारी किया गया नोटिस

फ्रीज/अभिग्रहित संपत्तियों का विवरण- इंडियन बैंक शाखा अनपरा स्थित बैंक खाते में जमा ₹1,15,175.90 की धनराशि, ग्राम डिबुलगंज स्थित प्लॉट संख्या-841 पर निर्मित मकान/भूमि जिसकी अनुमानित कीमत ₹25,46,990.20 है।

पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्र0नि0 सत्येन्द्र राय थाना शक्तिनगर , उ0नि0 संतोष कुमार सिंह , उ0नि0 अशोक सिंह , उ0नि0 बहादूर सिंह , उ0नि0 रामलोचन , उ0नि0 संतोष दीक्षित , उ0नि0 पंकज यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। 

सोनभद्र पुलिस का स्पष्ट संदेश —नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों को किसी भी कीमत पर सुरक्षित नहीं रहने दिया जाएगा। अपराधियों के आर्थिक तंत्र पर लगातार कठोर प्रहार जारी रहेगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें