जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्यक्रम का शुभारंभ ,गणना प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने पर जोर

मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य 22 मई से प्रारंभ होकर 20 जून तक चलेगा

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वगणना का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आज 7 मई से प्रारंभ होकर 21 मई तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नागरिक अब अपने मोबाइल फोन के माध्यम से स्वयं स्वगणना पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जिससे गणना प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनेगी।

रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। Read More रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य 22 मई से प्रारंभ होकर 20 जून तक चलेगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य को पूर्ण गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित किया जाए, ताकि प्रत्येक परिवार एवं व्यक्ति का सही विवरण दर्ज हो सके।

करंट लगने से भैंस की मौतः दो लोगों को भी लगे झटके Read More करंट लगने से भैंस की मौतः दो लोगों को भी लगे झटके

IMG-20260507-WA0056

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर एवं पोषण आहार वितरण कार्यक्रम आयोजित Read More विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर एवं पोषण आहार वितरण कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी व आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, पंचायत सहायकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग करते हुए स्वगणना पोर्टल के माध्यम से अपने मोबाइल से स्वयं की गणना कर प्रक्रिया को पूर्ण किये। उपस्थित प्रतिभागियों को मोबाइल ऐप एवं पोर्टल के संचालन संबंधी विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।

IMG-20260507-WA0032

इसी क्रम में राज्य मंत्री , विधायकगण एवं अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों के आवास पर अधिकारियों द्वारा पहुंचकर स्वगणना मोबाइल ऐप के माध्यम से उनकी स्वगणना कराई गई। राज्यमंत्री ने स्वयं अपने मोबाइल फोन से स्वगणना प्रक्रिया पूर्ण कर नागरिकों से भी इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने जनगणना 2027 को देश के विकास एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमेन्त कुमार सिंह, डी0सी0 मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी सुधाशंु शेखर शर्मा, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 सरिता सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण और सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें