फीचर्ड

महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने कहा—संजय यादव की कमी कभी पूरी नहीं होगी
पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र ने किया जनपद सोनभद्र का वार्षिक निरीक्षण , दिये आवश्यक दिशा निर्देश
जनपद के समग्र विकास हेतु प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी हेतु बन रहे नाले का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिये गुणवत्ता व समयबद्ध निर्माण के निर्देश
दुद्धी में चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से 2 नाबालिग बालिकाओं को बाल विवाह से बचाई गईं, भेजा बालिका बालगृह

रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी हेतु बन रहे नाले का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिये गुणवत्ता व समयबद्ध निर्माण के निर्देश

निर्माण कार्य में गुणवत्ता में कमी या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी-जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी (ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु निर्मित किए जा रहे नाले का जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का गहनता से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर सी0एन0डी0एस0 को निर्देशित करते हुए कहा कि नाले का निर्माण कार्य हर हाल में आगामी बरसात से पूर्व पूर्ण कराया जाए, ताकि वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या से आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।

बंगाल में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न न्याय के लिए जनता ने भाजपा को चुना राठौर Read More बंगाल में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न न्याय के लिए जनता ने भाजपा को चुना राठौर

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जांच थर्ड पार्टी से कराई जाए, जिससे कार्य की पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों की अनदेखी बिल्कुल स्वीकार नहीं की जाएगी।

हनुमान गढ़ी मंदिर में जेष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन  Read More हनुमान गढ़ी मंदिर में जेष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता में कमी या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को समयबद्ध एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, तहसीलदार सदर अमित सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर सी0एन0डी0एस0 रमेश चन्द्र मौर्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अग्निकांड पीड़ित परिवार को जिलाधिकारी ने पहुंचाई सहायता, दी गई 1.08 लाख रुपए की आर्थिक मदद Read More अग्निकांड पीड़ित परिवार को जिलाधिकारी ने पहुंचाई सहायता, दी गई 1.08 लाख रुपए की आर्थिक मदद

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार