आयुष चिकित्सकों ने जिला पदाधिकारी पश्चिमी चंपारण को दिया ज्ञापन
दुर्व्यवहार एवं किसी प्रकार की मान सम्मान की क्षति या प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी
बेतिया। पश्चिमी चंपारण जिला पदाधिकारी के कार्यालय में दिनांक 4 मई, सोमवार को जिला समाहरणालय में उपस्थित होकर आयुष चिकित्सकों ने ज्ञापन सौंपते हुए अपनी बातों को रखा, इस दौरान नीमा नॉर्थ बिहार सेक्रेटरी सह मोतिहारी के जिलाध्यक्ष डॉ अब्दुल कबीर ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि जिला पदाधिकारी पश्चिमी चंपारण तरनजोत सिंह को पश्चिमी एवं पूर्वी चंपारण के आयुष (नीमा) चिकित्सकों ने एक ज्ञापन सौंपते हुए अपनी बातों को रखा है और हमारे द्वारा दिए गए ज्ञापन को जिला पदाधिकारी ने देखा व समझा है जहां उन्होंने अस्वस्थ किया है कि आयुष चिकित्सकों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार एवं मान सम्मान में जो क्षति पहुंच रही है उसके लिए किसी भी रजिस्टर डॉक्टर चाहे वह होम्योपैथिक ही क्यों ना हो जो बिहार राज्य सरकार के रजिस्टार यहां रजिस्टर्ड होंगे उन पर किसी भी तरह का प्राथमिक की दर्ज नहीं किया जाएगा, कुछ नन्स है उन्हें पूरा करना होगा इसके लिए उन्हें समय दिया जाएगा समय के अवधि में अपने दायित्वों का निर्वहन वह करेंगे, इसके लिए सिविल सर्जन सहित सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को मेरे द्वारा गाइड लाइन भेजे जाएंगे, जिले भर में नोटिस एवं गाइडलाइन को भेजे जाएंगे, किसी भी रजिस्टर डॉक्टर पर इस प्रकार से छापेमारी एवं जांच की जा रही है तो उन कार्यवाही के लिए भेजे गए गाइड लाइन के अनुसार रजिस्टर्ड डॉक्टरो के साथ जांच दल एवं अन्य स्वास्थ्य अधिकारी सही तरीके से पेश आए किसी भी प्रकार से इस प्रकार के चिकित्सकों को जो कागजो के संबंध में अपना कागज पूर्ण नहीं किए हैं तो उन कागजों को दिए गए समय के अवधि में ही पूर्ण कराने की बात कही जाएगी उन्के सभी कागजो को सिविल सर्जन कार्यालय में जमा किए जाएंगे , उनके साथ दुर्व्यवहार एवं किसी प्रकार की मान सम्मान की क्षति या प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी, उनके साथ सम्मानजनक पेश आया जाएगा। इस ज्ञापन में आयुष के चिकित्सकों में मोहम्मद शहनवाज, अजहर आलम, सुमित कुमार, अमीर आलम, नौशाद आलम, बी.के. तिवारी, इरशाद अख्तर, मो. सैफुल्लाह, सहित सैकड़ो की संख्या में नीमा चिकित्सक मौजूद रहें।


Comments