जिगना में बड़ी चोरी, 8 लाख के जेवर-नकदी ले उड़े चोर; सिसीटिबी हार्ड डिस्क भी साथ ले गए

जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी कर इलाके में सनसनी फैला दी।

Abhinav Shukla Picture
Published On


मिर्जापुर। जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी कर इलाके में सनसनी फैला दी। चोर सूर्यमनी सिंह के घर में घुसकर करीब सात लाख रुपये के कीमती जेवरात और एक लाख रुपये नगद पार कर ले गए।

घटना की जानकारी सुबह होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर घर में लगे CCTV कैमरे की हार्ड डिस्क और वाई-फाई उपकरण भी अपने साथ उठा ले गए, जिससे घटना के सुराग जुटाने में दिक्कत हो सकती है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। थाना पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है, जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें