नवीनतम
राजनीति
भारत
शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से 4 वर्षीय बच्ची की मौत
धनरुआ थाना क्षेत्र के असरेपुर गांव में हादसा, पुलिस जांच में जुटी
स्वतंत्र प्रभात | पटना के धनरुआ से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत छाती पंचायत के असरेपुर गांव में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग एक मासूम बच्ची की मौत का कारण बन गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात गांव में सचचू यादव की पुत्री का विवाह समारोह चल रहा था और घर में खुशी का माहौल था। इसी दौरान किसी व्यक्ति द्वारा की गई हर्ष फायरिंग ने पूरे माहौल को मातम में बदल दिया।
बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान चली एक गोली वहां मौजूद करीब 4 वर्षीय बच्ची के सीने में जा लगी। गंभीर रूप से घायल बच्ची को आनन-फानन में इलाज के लिए पटना ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान पटना जिले के बोमन बिगहा गांव निवासी पिंटू कुमार की पुत्री के रूप में की गई है।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां पलभर में गम में बदल गईं। सूचना मिलते ही धनरुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी-2 कन्हैया कुमार एवं थाना प्रभारी अमित कुमार ने घटना को गंभीरता से


Comments