नवीनतम
राजनीति
भारत
रोड एक्सीडेंट में राजद प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव का निधन
पटना के धनरुआ में हादसे के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम, इलाके में शोक की लहर
स्वतंत्र प्रभात | पटना के धनरुआ से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
धनरुआ प्रखंड क्षेत्र के राजद प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव का सड़क दुर्घटना में निधन हो जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते दिनों वे एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया।
संजय यादव के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में मातम छा गया। उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि संजय यादव एक मिलनसार, सरल और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति थे। वे लंबे समय से राजद के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे और पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे।
इस दुखद घटना पर पूर्व विधायक रेखा देवी, धनी यादव, उपेंद्र मुखिया, धनंजय कुमार, संजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।


Comments