आर एस पी एम/ भा प स के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंप दी गई जिम्मेदारी
सभी को पदभार मिलने के लिए ढेरों मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं दी।
चुनार, मिर्जापुर । रविवार को राष्ट्रीय संयुक्त पसमांदा मोर्चा/ भारतीय पसमांदा समाज के पदाधिकारियों की प्रदेश प्रभारी यासीन राईन के आवास पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक की गई जिसमें नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक के मुख्य अतिथि आर एस पी एम/ भा प स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ साजिद अंसारी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
यासीन राईन को प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश, मुहम्मद जकी को अध्यक्ष काशी प्रांत,वकील अहमद को प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश, एडवोकेट मुहम्मद अनवर अली को कॉर्डिनेटर उत्तर प्रदेश,शोएब अंसारी को जिलाध्यक्ष मीरजापुर,अब्दुल अजीज अंसारी को महा सचिव काशी प्रांत,मुहम्मद जुबैर हाशमी को जिला उपाध्यक्ष मीरजापुर, इम्तियाज अंसारी को जिला महा सचिव मीरजापुर,मुहम्मद अख्तर अली को नगर अध्यक्ष चुनार के पद पर नियुक्त कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया और उन्हें कार्यभार देकर जिम्मेदारी सौंपा। तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष साजिद अंसारी ने सभी के साथ संगठन की मजबूती और आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से चर्चा किया।
सभी को पदभार मिलने के लिए ढेरों मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा आप सब संगठन का वफादार बने और पसमांदा समाज के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए काम करें।अंत में प्रदेश प्रभारी यासीन राईन ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं दिया और जिम्मेदारी देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार प्रकट किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते कहा कि आप सभी अपनी - अपनी जिम्मेदारी को समझे,अपने क्षेत्र में मेहनत करें और पसमांदा समाज के लोगों को जागरूक कर,संगठित कर राष्ट्रीय संयुक्त पसमांदा मोर्चा/भारतीय पसमांदा समाज को मजबूती प्रदान कर आगे बढ़ाने का काम करे।
चुनार उत्तर प्रदेश बैठक सामाजिक जागरूकता संगठनात्मक बैठक संगठन मजबूती संगठन विस्तार मिर्जापुर राष्ट्रीय संयुक्त पसमांदा मोर्चा भारतीय पसमांदा समाज प्रदेश प्रभारी यासीन राईन पदाधिकारी नियुक्ति डॉ. साजिद अंसारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्ति पत्र काशी प्रांत शोएब अंसारी वकील अहमद मुहम्मद अनवर अली इम्तियाज अंसारी मुहम्मद जुबैर हाशमी मुहम्मद अख्तर अली समाजिक एकता पदभार ग्रहण पसमांदा समाज


Comments