फीचर्ड
राजनीति
भाजपा नेता ने रेल मंत्री व पूर्व सांसद को भेजा पत्र बभनान रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव एवं गेट नं 223 पर ओवर ब्रिज निर्माण की मांग
बस्ती जिले के बभनान रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव एवं ओवर ब्रिज निर्माण के संबंध में भारतीय जनता पार्टी जिला कोषाध्यक्ष बस्ती राधेश्याम कमलापुरी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णो व पूर्व सांसद बस्ती व प्रभारी असम प्रदेश हरीश द्विवेदी को पत्र भेजकर मांग किया है
बस्ती। बस्ती जिले के बभनान रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव एवं ओवर ब्रिज निर्माण के संबंध में भारतीय जनता पार्टी जिला कोषाध्यक्ष बस्ती राधेश्याम कमलापुरी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णो व पूर्व सांसद बस्ती व प्रभारी असम प्रदेश हरीश द्विवेदी को पत्र भेजकर मांग किया है कि बभनान रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव और ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाए।
रेलवे गेट नं०-223 पर जाम की समस्या को देखते हुए ओवर ब्रिज का निर्माण, गेट नं०-223 को विभिन्न मार्गों से जोड़ने के लिए सुधार, बभनान रेलवे स्टेशन पर निम्न ट्रेनों का ठहराव अवध असम एक्सप्रेस 15909, 15910, आम्रपाली कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस 15707, 15708, कामाख्या गोमतीनगर एक्सप्रेस 15077, 15078, दरभंगा अमृतसर एक्सप्रेस 15211, 15212, लखनऊ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 15033, 15034, क्षेत्रवासियों की मांग को देखते हुए ट्रेनों का ठहराव और ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग किया।
श्री कमलापुरी ने रेलवे गेट नं-223 के संबंध में तीन मांगें रखी हैं: जिसमें सुगर मिल से फूलपुर और सिसई रानीपुर, हरखूपुर होते हुए गौरा चौकी तक के मार्ग में शामिल किया जाये इससे बभनान मार्ग में सुधार होगा, बभनी बभनान सुगर मिल होते हुए महिला डिग्री होते हुए बेलहरी सम्पर्क मार्ग में मिलाया जाये इससे बेलहरी सम्पर्क मार्ग में सुधार होगा, केमिकल डिवीजन बभनान हेतु बभनान जमुनहा गौरा चौकी में मिलाया जाये इससे इस क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और जाम की समस्या में सुधार होगा।
बस्ती बस्ती समाचार हरीश द्विवेदी बभनान रेलवे स्टेशन राधेश्याम कमलापुरी अश्विनी वैष्णव रेलवे ओवरब्रिज निर्माण ट्रेन ठहराव मांग रेलवे गेट 223 जाम समस्या अवध असम एक्सप्रेस आम्रपाली एक्सप्रेस कामाख्या गोमतीनगर एक्सप्रेस दरभंगा अमृतसर एक्सप्रेस लखनऊ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस रेल सुविधा विस्तार स्थानीय मांग यातायात सुधार सुगर मिल मार्ग बेलहरी संपर्क मार्ग गौरा चौकी


Comments