हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, ।
हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को थाना क्षेत्र के कस्बा बरौत स्थित पिलर नंबर-01 के पास से पकड़ा गया।
हंडिया/प्रयागराज। हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को थाना क्षेत्र के कस्बा बरौत स्थित पिलर नंबर-01 के पास से पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0-189/2026 के तहत धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(2) और 109 भारतीय न्याय संहिता में दर्ज इस मामले में आरोपी रामनरेश बिन्द (52 वर्ष) और गुल्लू राम (41 वर्ष), निवासी ग्राम तिलकपुर उपरदहा, थाना हण्डिया, लंबे समय से फरार चल रहे थे।
पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह
घटना 28 अप्रैल 2026 की है, जब दोनों अभियुक्तों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते वादी पक्ष के घर पहुंचकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इस हमले में वादी के चाचा को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना हण्डिया में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
थाना हण्डिया के प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को सटीक सूचना के आधार पर दबिश देकर दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।


Comments