कानपुर में बेटी के जन्मदिन पर पिता ने फंदा लगाकर दी जान

पिता की मौत ने पूरे परिवार को गम में डुबा दिया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

घाटमपुर। कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत सेन पश्चिम पारा थाना अंतर्गत घरेलू कलह के चलते एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई,, क्षेत्र निवासी बुद्धि प्रकाश 50 वर्ष ने रविवार रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली,, घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई, बताया जा रहा है कि बुद्धि प्रकाश जाजमऊ स्थित एक लेदर फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे,,उनकी पत्नी रेखा ने पुलिस को बताया कि पति शराब के आदी थे,, और आए दिन घर में विवाद कर मारपीट करते थे,, तीन दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था,,
 
जिंसके बाद वह अपने मायके यशोदा नगर चली गई थी, रविवार देर शाम जब घर पहुंचे,, परिजनों ने बुद्धि प्रकाश 50 वर्ष को फंदे से लटका देखा,, तो चीख पुकार मच गई,, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और फारेसिक टीम के साथ जांच शुरू की, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है,,जिस दिन बेटी का जन्मदिन था उसी दिन पिता की मौत ने पूरे परिवार को गम में डुबा दिया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें