प्रधानमंत्री करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण

डीसीपी यातायात ने किया डायवर्सन का निरीक्षण 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। प्रधानमंत्री, भारत सरकार द्वारा जनपद हरदोई के मल्लांवा में नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेस-वे के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद कानपुर नगर के बिल्हौर एवं अरौल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।
 
निरीक्षण के दौरान डीसीपी यातायात द्वारा डायवर्सन एवं होल्डिंग एरिया का गहनता से अवलोकन करते हुए यातायात प्रबंधन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए गए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान संभावित यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्गों के प्रभावी संचालन, बैरिकेडिंग, साइन बोर्ड एवं पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 
इस अवसर पर संबंधित थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे तथा उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध संचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए ।

About The Author

Post Comments

Comments