होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा में नकल कराने के संगठित प्रयास का खुलासा, तीन गिरफ्तार
परीक्षा अनियमितता को रोकने वाले सतर्क पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल द्वारा पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है
कानपुर। दिनांक 25.04.2026 को बीएनएसडी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा की दूसरी पाली में ड्यूटी के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता से नकल कराने के एक सुनियोजित षड्यंत्र का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि एक इन्विजिलेटर को संदिग्ध अवस्था में वॉशरूम की ओर जाते देख रोककर तलाशी ली गई, जिसके दौरान उसके पास से प्रश्नपत्र बुकलेट बरामद हुई जिसे उसने छिपाकर रखा था। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह एक अन्य इन्विजिलेटर एवं कॉलेज के एक केमिस्ट्री लेक्चरर के साथ मिलकर परीक्षा में नकल कराने की योजना में संलिप्त था।
जांच में पाया गया कि आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित रूप से एक कक्ष में मोबाइल एवं प्रिंटर की व्यवस्था कर प्रश्नपत्र हल कराकर उसकी प्रतिलिपि तैयार की जा रही थी तथा अनुपस्थित अभ्यर्थी की OMR शीट भरकर उसे अनुचित लाभ दिलाने की योजना थी। कॉलेज के संबंधित लेक्चरर द्वारा आवश्यक संसाधन एवं कक्ष उपलब्ध कराया गया था।
प्रकरण में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना कर्नलगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण की विवेचना प्रचलित है तथा अन्य संभावित संलिप्तताओं/तकनीकी साक्ष्यों का संकलन कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का समय रहते खुलासा कर गंभीर परीक्षा अनियमितता को रोकने वाले सतर्क पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल द्वारा पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।
kanpur news उत्तर प्रदेश समाचार पुलिस कार्रवाई UP police alert कानपुर पुलिस होमगार्ड भर्ती परीक्षा परीक्षा में नकल Exam Cheating Racket Home Guard Recruitment BNSSD Inter College भर्ती परीक्षा घोटाला OMR शीट फ्रॉड Kanpur Exam Scam Recruitment Exam Fraud Invigilator Arrested परीक्षा केंद्र अनियमितता Cheating Case Kanpur सरकारी भर्ती परीक्षा Home Guard Written Exam Organized Cheating Education Crime News


Comments