नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सूबेदारगंज स्टेशन पर महिला यात्री ने प्लेटफॉर्म पर जुड़वा बच्चों को दिया जन्म
आरपीएफ व स्टाफ की तत्परता से बची जान
ब्यूरो प्रयागराज- सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली, जब एक महिला यात्री ने प्लेटफॉर्म पर ही जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। रेलवे सुरक्षा बल और महिला स्टाफ की सूझबूझ व तत्परता से सुरक्षित प्रसव कराया गया, जिससे जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
जानकारी के अनुसार, 03294 डाउन पटना स्पेशल ट्रेन से नई दिल्ली से प्रयागराज आ रही महिला यात्री ज्योति कुमारी (पत्नी रमेश कुमार, निवासी भदोही) को यात्रा के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ट्रेन जैसे ही रविवार सुबह करीब 10:40 बजे सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर पहुंची, महिला की हालत गंभीर हो गई।
मौके पर मौजूद यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना आरपीएफ को दी। सूचना मिलते ही सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने तत्परता दिखाते हुए अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और तुरंत मदद की व्यवस्था शुरू की।
महिला कांस्टेबल और सफाई कर्मियों ने संभाला मोर्चा स्थिति की नाजुकता को देखते हुए महिला कांस्टेबल सुमन यादव और प्रियंका ने अन्य महिला सफाई कर्मियों के साथ मिलकर प्लेटफॉर्म को अस्थायी ‘डिलीवरी रूम’ में तब्दील कर दिया। पर्दा कर अन्य यात्रियों की सहायता से सुरक्षित वातावरण तैयार किया गया और वहीं महिला का सफल प्रसव कराया गया। ज्योति कुमारी ने जुड़वा बच्चों—एक पुत्र और एक पुत्री—को जन्म दिया।
मेडिकल टीम ने किया प्राथमिक उपचार
घटना की जानकारी मिलते ही सेंट्रल रेलवे अस्पताल प्रयागराज से नर्स शबीना व मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने मां और नवजातों का प्राथमिक उपचार किया और उनकी स्थिति को स्थिर किया।
डफरिन अस्पताल में कराया गया भर्ती
इसके बाद एंबुलेंस की मदद से महिला कांस्टेबल प्रियंका की निगरानी में जच्चा-बच्चों को बेहतर इलाज के लिए डफरिन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। इस सराहनीय कार्य के लिए रेलवे स्टाफ, आरपीएफ और महिला कर्मियों की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि समय पर मिली सहायता ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया और रेलवे कर्मचारियों ने मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।
prayagraj breaking news uttar pradesh news hindi breaking news indian railways news प्रयागराज रेलवे समाचार subedarganj station news public service india रेलवे सुरक्षा बल Independent Prabhat News प्लेटफॉर्म पर प्रसव जुड़वा बच्चों का जन्म RPF Humanitarian Work रेलवे स्टेशन डिलीवरी महिला यात्री प्रसव Railway Staff Heroic Action महिला कांस्टेबल सहायता Safe Delivery Station Bhadohi Passenger News Medical Emergency Railway Humanity Example Dufferin Hospital Prayagraj प्लेटफॉर्म नंबर 6 घटना Railway Medical Response Passenger Safety Mother and Twins Safe


Comments