नैनी में माँ शारदा मूर्ति स्थापना हेतु  महिलाओं नेभव्य कलश यात्रा निकाली

यात्रा के दौरान भगवान शिव की आकर्षक झांकी, काली तांडव सहित कई अन्य मनमोहक झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज। नैनी क्षेत्र में माँ शारदा की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक यात्रा में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ शामिल हुईं। डीजे की धुन पर महिलाएं नृत्य करती नजर आईं, जिससे पूरे माहौल में भक्तिमय उल्लास देखने को मिला।यात्रा के दौरान भगवान शिव की आकर्षक झांकी, काली तांडव सहित कई अन्य मनमोहक झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
 
पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और वातावरण जयकारों से गूंजता रहा।इस आयोजन में राहुल जायसवाल (गोलू) एवं संतोष सिंह का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में बिल्लू जायसवाल, सुन्दरम चौरसिया, अंकित जायसवाल, आशीष मोदकवाल, अमित मोदकवाल, कुंवर जी जायसवाल, शनी जायसवाल, नाटे गुप्ता, बबलू जायसवाल पुंटी गुप्ता, और तेजस चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।वहीं स्वागतकर्ता के रूप में पार्षद राकेश जायसवाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। पूरे आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Post Comments

Comments