जन आरोग्य मेले में 227 मरीजों का हुआ उपचार
भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के पीएचसी तरहर,बिजौरा , सोहना , कोहडौरा व बिस्कोहर में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।
सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के पीएचसी तरहर,बिजौरा , सोहना , कोहडौरा व बिस्कोहर में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य मेले में खांसी व गले में खराश, एसिडिटी , फंगल इन्फेक्शन,जोड़ों में दर्द , त्वचा रोग आदि के कुल 227 मरीजों का इलाज कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया ।
पीएचसी तरहर में डॉ आशीष सत्यार्थी ने 37 मरीजों, पीएचसी बिजौरा में डॉ.ईशदेव आर्य ने 39 मरीजों , पीएचसी सोहना में डॉ.प्रिंस विश्वास ने 43 मरीजों , पीएचसी कोहडौरा में डॉ राहुल कुमार ने 30 मरीजों व पीएचसी बिस्कोहर में डॉ एससी शर्मा ने कुल 78 मरीजों का इलाज व निःशुल्क दवाई दी।
अधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र मणि ओझा ने पीएचसी सोहना , कोहडौरा व बिस्कोहर पहुंचकर स्वास्थ्य मेले का औचक निरीक्षण किया , इस दौरान चिकित्साधिकारी व अन्य सहयोगी कर्मचारी उपस्थित मिले तथा उनके द्वारा किया जा रहे कार्य संतोषजनक पाया गया ।
अधीक्षक ने चिकित्साधिकारी व फार्मासिस्ट को निर्देशित किया कि आवश्यक दवा सूची के अनुसार सभी दवाओं की उपलब्धता अस्पतालों पर सुनिश्चित किया जाए ।
उन्होंने बताया कि मौसम के तापमान को देखते हुए सभी आम जनमानस दोपहर के समय बाहर निकले से बचें , फूल आस्तीन के कपड़े पहने , अधिक से अधिक नींबू युक्त शुद्ध पेयजल व ओआरएस युक्त पेयजल का इस्तेमाल करें तथा तरबूज , खरबूज, खीरा , ककड़ी को भोजन में शामिल करें ।
इस दौरान पीएन तिवारी , अंबुज श्रीवास्तव, त्रिशूल चतुर्वेदी , धीरज राय , अखिलेश तिवारी , विनय किशोर , मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
औचक निरीक्षण सिद्धार्थनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्त दवा वितरण ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश भनवापुर ब्लॉक जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला पीएचसी तरहर पीएचसी बिजौरा पीएचसी सोहना पीएचसी कोहडौरा पीएचसी बिस्कोहर स्वास्थ्य मेला सिद्धार्थनगर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच डॉ आशीष सत्यार्थी डॉ ईशदेव आर्य डॉ प्रिंस विश्वास डॉ राहुल कुमार डॉ एससी शर्मा डॉ शैलेंद्र मणि ओझा मरीजों का इलाज खांसी गले की खराश त्वचा रोग उपचार फंगल इन्फेक्शन जोड़ दर्द उपचार सिद्धार्थनगर स्वास्थ्य समाचार दवा उपलब्धता गर्मी से बचाव ओआरएस नींबू पानी ग्रामीण चिकित्सा सेवा उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य मेला


Comments