नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
घाटमपुर में आटो ट्रैक्टर की टक्कर,दो लोग गंभीर रूप से घायल
पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया , और आगे की कानूनी कार्रवाई मे जुट गई
घाटमपुर। जहानाबाद रोड रेलवे क्रासिंग के पास आटो और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई,,इस हादसे में आटो चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,, घायलों में कल्याण पुर गांव निवासी 35 वर्ष आटो चालक कमलेश पुत्र रामप्रसाद,और कस्बे के डाकखाना रोड निवासी 15 वर्षीय शनि पुत्र राजेश शामिल हैं,,, परिजनों के अनुसार कमलेश अपनी आटो लेकर जहानाबाद रोड घर की ओर जा रहा था।
तभी यह हादसा हुआ,, जहानाबाद रोड रेलवे क्रासिंग के आगे अचानक ट्रैक्टर आ जानें से आटो से उसकी टक्कर हो गई,, सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची,, और दोनों घायलों को घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों ने आटो चालक कमलेश को गंभीर हालत को देखते हुए उसे कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया,, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची , पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया , और आगे की कानूनी कार्रवाई मे जुट गई।
सड़क दुर्घटना kanpur dehat news पुलिस कार्रवाई Law and Order UP Road Safety India UP Accident News serious injury case Rural Road Accident Kanpur road accident Local News Kanpur public safety India Ghatampur accident news ताजा खबर यूपी auto tractor collision two injured accident traffic accident kanpur ambulance service up police action accident vehicle collision news hospital referral case ursla hospital kanpur emergency response india accident investigation up घाटमपुर खबर घायल हालत गंभीर


Comments