जिलाधिकारी ने स्पोर्ट स्टेडियम का किया निरीक्षण, सुधार के निर्देश

जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी0एन0 उपनिदेशक खेल मुद्रिका पाठक के साथ जिला स्पोर्ट स्टेडियम का निरीक्षण किया गया। 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर।जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी0एन0 उपनिदेशक खेल मुद्रिका पाठक के साथ जिला स्पोर्ट स्टेडियम का निरीक्षण किया गया। 
 
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन द्वारा जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट स्टेडियम, तरणताल, बहुउद्दशीय हाल एवं प्रशासनिक भवन को देखा गया। जिलाधिकारी ने प्रशासनिक भवन एवं बहुउद्देशीय हाल का शौचालय ठीक कराने का निर्देश दिया।
 
इसके हाईमास्ट को भी ठीक कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की समस्या नही होना चाहिए। पीने के लिए पानी आदि की व्यवस्था हेतु आवश्यक निर्देश दिया। 
 
 
निरीक्षण के दौरान एथलेटिक खेलो इंडिया को सुमन सिंह, राजलक्ष्मी, सौरभ पाल व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार