बर्रा में होटल बना अवैध गतिविधियों का अड्डा?
नाबालिगों की एंट्री और आपत्तिजनक हरकतों के आरोप
कानपुर। बर्रा इलाके में स्थित एक होटल को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक यह होटल कथित तौर पर अवैध और आपत्तिजनक गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है। मामले से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिनमें कई अनियमितताओं के संकेत मिलते हैं।सबसे गंभीर आरोप यह है कि होटल में स्कूल ड्रेस और एनसीसी यूनिफॉर्म में नाबालिगों को भी ठहराए जाने की बात सामने आई है। इस सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है।
बताया जा रहा है कि वीडियो में होटल के कमरों में डांसर बुलाकर कार्यक्रम कराने और हुक्का जैसी गतिविधियों के दृश्य भी सामने आए हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि होटल में नियमों को नजरअंदाज कर संचालन किया जा रहा है। यह होटल ठाकुर चौराहे पर एक प्रतिष्ठित स्कूल के ठीक सामने, रिहायशी इलाके में संचालित हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसका संचालन मिश्रा और अवस्थी नाम के व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा है।
इलाके के निवासियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां न केवल सामाजिक माहौल को खराब कर रही हैं, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रही हैं। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल इस पूरे प्रकरण में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि प्रशासन इस मामले में कब और क्या कदम उठाता है।
kanpur breaking news उत्तर प्रदेश समाचार Law and Order UP police investigation Kanpur Kanpur local news public outrage kanpur कानपुर होटल विवाद Kanpur Hotel Controversy बर्रा कानपुर समाचार अवैध गतिविधियां होटल Minor Entry Hotel Case नाबालिगों की एंट्री School Uniform Controversy NCC Uniform Case होटल में आपत्तिजनक गतिविधियां Illegal Hotel Operation Hukka Party Hotel Dance Party Controversy Residential Area Crime होटल जांच Social Concern News Hotel Rule Violation Barrah Area News


Comments