पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज की सुरक्षा और सेवा का दायित्व है, पुलिस आयुक्त

पुलिस लाइन्स में पासिंग आउट परेड संपन्न

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज। रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके रिक्रूट आरक्षियों की भव्यपरेड  ) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार ने परेड की सलामी ली कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, परेड, शारीरिक दक्षता, फायरिंग, ड्रिल सहित विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज की सुरक्षा और सेवा का दायित्व है, जिसे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाना चाहिए।
 
उन्होंने सभी नवप्रशिक्षित आरक्षियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने प्रशिक्षण में सीखे गए मूल्यों को व्यवहार में लाएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनता के प्रति संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा ही एक अच्छे पुलिसकर्मी की पहचान होती है। इस मौके पर पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, प्रशिक्षकगण एवं जवान मौजूद रहे। परेड के दौरान आरक्षियों ने शानदार अनुशासन और तालमेल का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार