तालाब में नहाने गए तीन सगे भाई-बहन डूबे, हो गई मौत
ग्रामीणों ने तत्काल तालाब में उतरकर बच्चों की तलाश शुरू की
प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हो गई, जहां पर तालाब में नहाने गए तीन सगे भाई-बहन की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। एक साथ तीन बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि कंधई थाना क्षेत्रांतर्गत साल्हीपुर कंजास गांव निवासी विजय बहादुर यादव के तीन बच्चे रानी 12, मोहित 8,रोहित 5 घर के बाहर बने तालाब में अक्सर नहाने जाते थे।
सोमवार दोपहर करीब एक बजे रोज की तरह तालाब में नहाने गए लेकिन बच्चे घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। काफी खोज दिन के बाद जब तीनों बच्चे नहीं दिखे तो परिजनों में शोर मचाना शुरू कर दिया।इसके बाद मौके पर आसपास के लोग व ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने तत्काल तालाब में उतरकर बच्चों की तलाश शुरू की।
काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।एक साथ तीन बच्चों की मौत से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और संघ को कब्जे में लेकर पुलिसिया कार्यवाही शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि पिता विजय बहादुर लकवाग्रस्त हैं औ मां गांव में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती है।
pratapgarh news rural news India प्रतापगढ़ समाचार पुलिस कार्रवाई Public Safety Concern Law and Order UP UP Accident News accident news Hindi बच्चों की मौत Local News Pratapgarh Drowning Incident UP investigation ongoing case ताजा खबर यूपी police action pratapgarh accident report hindi kandhai incident children drowning case pond accident india tragic death news village tragedy india family tragedy news child safety awareness emergency incident india heartbreaking news india तालाब में डूबने की घटना


Comments