प्रधानाचार्य व थारू जनजाति के दो छात्रो ने सीएम योगी से किया शिष्टाचार भेट ,
महाराणा प्रताप ग्रामोदय इंटर कॉलेज इमिलिया कोडर के प्रधानाचार्य व थारू जनजाति के दो छात्रो ने सीएम योगी से शिष्टाचार भेट किया ।
बलरामपुर,महाराणा प्रताप ग्रामोदय इंटर कॉलेज इमिलिया कोडर के प्रधानाचार्य व थारू जनजाति के दो छात्रो ने सीएम योगी से शिष्टाचार भेट किया ।
पचपेड़वा-दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित महाराणा प्रताप ग्रामोदय इमिलिया कोडर बलरामपुर के दो छात्रो ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का पोस्टर पर प्रतिमा बनाया था, प्रतिमा बनाकर छात्रो ने विद्यालय के प्रधानाचार्य व सचिव दीन दयाल शोध संस्थान गोंडा से मिले तत्पश्चात सचिव रामकृष्ण ने दो छात्रो व विद्यालय के प्रधानाचार्य को मिलने के संदर्भ मे मुख्यमन्त्री से समय लिया और 24 अप्रैल को सायंकाल 5:15 पर मुख्यमंत्री आवास लखनऊ मे मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार शुक्ल और कक्षा 9 वी के छात्र बलराज चौधरी तथा रमन राणा द्वारा बनाई गई प्रतिमा को माननीय मुख्यमंत्री को सप्रेम भेट की गई जिससे माननीय मुख्यमंत्री प्रसन्न हुए और इन गरीब घर के बच्चो को माननीय मुख्यमंत्री से मिलना बड़ी गर्व की बात है वही इस अवसर पर दयाल शोध संस्थान द्वारा पचपेड़वा से सेमरहवा गांव से सड़क का चोड़ी करण / रेलवे क्रशिंग पर अंडर पास,थारू संग्रहालय मे भगवान बिरसा मुण्डा की आदम कद प्रतिमा, महाराणा प्रताप ग्रामोदय इण्टर कॉलेज आवासीय विद्यालय हेतु सुंदर एवम सुसज्जित भवन आदि कार्यो के प्रस्ताव का निवेदान किया गया ,मुख्यमंत्री का इन कार्यो को कराने के लिए सहमति देने के लिए ग्रामोदय इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा आभार व्यक्त किया गया।


Comments