सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर बस को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

यात्रियों को जनपद सोनभद्र के पर्यटन स्थलों पर आधारित पुस्तिकाएं भेंट की--जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर आयोजित यात्रा के तहत जनपद सोनभद्र से प्रतिभाग करने जा रहे यात्रियों की बस को आज जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा न केवल सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि जनपद की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का भी एक सशक्त माध्यम है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद से कुल 10 प्रतिभागी इस सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में सम्मिलित हो रहे हैं। यह यात्रा 19 अप्रैल को लखनऊ पहुंचेगी, जहां आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसके पश्चात यह दल सोमनाथ, गुजरात के लिए प्रस्थान करेगा और 21 अप्रैल को वहां पहुंचेगा। सोमनाथ में 22 एवं 23 अप्रैल को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रमों में जनपद के प्रतिभागी सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

इस दौरान जिलाधिकारी ने यात्रियों को जनपद सोनभद्र के पर्यटन स्थलों पर आधारित पुस्तिकाएं भी भेंट कीं। उन्होंने निर्देशित किया कि इन पुस्तिकाओं का वितरण सोमनाथ में किया जाए तथा वहां के लोगों को सोनभद्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी दी जाए, जिससे अधिक से अधिक पर्यटक जनपद की ओर आकर्षित हो सकें।

: प्रयागराज नगर निगम ने ट्रैफिक सिग्नलों पर बनाई हरे परदों की छांव। Read More : प्रयागराज नगर निगम ने ट्रैफिक सिग्नलों पर बनाई हरे परदों की छांव।

इस मौके पर पीडी डीआरडीए एस.के. राय, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, एडीएम (वित्त/राजस्व) तथा डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यदोष मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

करमा पुलिस की बड़ी सफलता, गैर इरादतन हत्या के प्रयास एवं मारपीट के संगीन प्रकरण में  03 अभियुक्त  गिरफ्तार Read More करमा पुलिस की बड़ी सफलता, गैर इरादतन हत्या के प्रयास एवं मारपीट के संगीन प्रकरण में 03 अभियुक्त गिरफ्तार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार