छात्रा स्वाति सिंह ने सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया सेंट फ्रांसिस स्कूल का नाम रोशन

स्वाति सिंह की सफलता से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

अनपरा/ सोनभद्र-

 सेंट फ्रांसिस स्कूल अनपरा की छात्रा स्वाति सिंह ने सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है।उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।स्वाति सिंह,अनपरा तापीय परियोजना में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात इं अदालत वर्मा की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की है।

IMG-20260415-WA0117

विद्यालय परिवार ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।शिक्षकों ने कहा कि स्वाति की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही इस तरह की उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।स्वाति सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया।

इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रयागराज ग्रुप की विभिन्न बटालियनों से लगभग 550 से अधिक कैडेट्स सहभागिता करेंगे। शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में सैन्य अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, राष्ट्रीय एकता एवं सेवा भावना का विकास करना है।  Read More इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रयागराज ग्रुप की विभिन्न बटालियनों से लगभग 550 से अधिक कैडेट्स सहभागिता करेंगे। शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में सैन्य अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, राष्ट्रीय एकता एवं सेवा भावना का विकास करना है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा नियमित रूप से पढ़ाई की और आत्मविश्वास बनाए रखा, जिससे उन्हें यह परिणाम मिला।स्वाति सिंह की इस सफलता से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।बिजली विभाग के अधिकारियों,कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।स्वाति सिंह भविष्य में इंजीनियर बनकर तकनीकी रूप से देश की सेवा करना चाहती हैं।

सहायक आयुक्त सहकारिता ने एफसीआई गोदाम राबर्टसगंज (पीईजी) का किया निरीक्षण Read More सहायक आयुक्त सहकारिता ने एफसीआई गोदाम राबर्टसगंज (पीईजी) का किया निरीक्षण

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार