नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
बोर्ड परीक्षा परिणाम - एस जे एस फिर साबित हुआ सर्वोत्कृष्ट
सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा तथा यह परीक्षा परिणाम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है
लालगंज, रायबरेली। नगर का सर्वोत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शिक्षण संस्थान एस. जे. एस. पब्लिक स्कूल लालगंज एक बार पुनः अपनी प्रतिभा के बल पर तहसील स्तर पर सफलता के चरम शिखर पर कायम है। विगत कई वर्षों से एस.जे.एस. लालगंज ने लगातार इतिहास बनाते हुए अपनी प्रतिभा को साबित करके दिखाया है। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा तथा यह परीक्षा परिणाम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कक्षा 10 में कुल पंजीकृत 137 छात्रों में अभितांस सिंह ने (97.60%) अंकों के साथ प्रथम, शगुन (97.40 %) अंकों के साथ द्वितीय, जानवी यादव तथा आराध्या यादव ने सामूहिक रूप से (96.80 %) अंकों के साथ तृतीय, रिद्धिमा सिंह (96.40 %) अंकों के साथ चतुर्थ तथा रिया यादव ने (95.60 %) अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। वहीं विद्यालय में 31 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए व 96 छात्रों ने विशेष योग्यता के साथ 75% से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 131 छात्रों ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक रमेश बहादुर सिंह प्रबंधक अग्रज सिंह व सह-प्रबंधिका डॉ अनुश्री सिंह ने इस शानदार परीक्षा परिणाम का श्रेय छात्रों की लगन व उनके द्वारा किये गए परिश्रम को दिया। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू सिंह ने शानदार सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन व अभिभावकों के आपसी सामंजस्य को दिया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में उन्हें सफलता के चरम शिखर पर पहुंचने का आशीर्वाद प्रदान करते हुए अनंत शुभकामनाएं दी।
raebareli school news Education News UP Lalganj Raebareli News CBSE result 2026 100 percent result school SJS Public School Lalganj board exam result UP class 10 result CBSE school topper list SJS school result student success story topper Abhitansh Singh Shagun topper news Janhvi Yadav result Aaradhya Yadav marks Riddhima Singh result Riya Yadav marks school performance news CBSE class 10 result


Comments