.राजश्री नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने किया आई0 वी0 आर0 आई0, बरेली का शैक्षिक भ्रमण

छात्र-छात्राएं अध्ययन के साथ-साथ आम जन जीवन के साथ रूबरू होते हैं

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/रिठौरा। राजश्री कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, बरेली ने नर्सिंग और पैरामेडिकल के विद्यार्थियों के लिए इंडियन वेटरनेरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, बरेली के एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस विज़िट का उद्देश्य छात्रों को मिल्क प्रोसेसिंग की पूरी प्रक्रिया के बारे में प्रैक्टिकल जानकारी देना था। आई0 वी0 आर0 आई0 के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में छात्रों ने मिल्क के संग्रहण, पाश्चुरीकरण, गुणवत्ता परीक्षण और पैकेजिंग की विभिन्न चरणों को नज़दीक से समझा। 
 
संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण छात्र-छात्राओं के शैक्षिक उन्नयन के लिये बेहद आवश्यक हैं। जिससे उन्हें व्यवसायिक उपयोगिता को समझने का अवसर मिलता है एवं छात्र-छात्राएं अध्ययन के साथ-साथ आम जन जीवन के साथ रूबरू होते हैं।
 
संस्थान के प्रबंध निदेशक इं0 रोहन बंसल ने डेयरी से जुड़े वैज्ञानिक पहलुओं को समझकर अपने ज्ञान को और बेहतर बनाने के लिये इस भ्रमण को उपयोगी बताया साथ ही छात्रों के सवाल-जवाब सत्र में सक्रिय भागीदारी की। छात्रों के प्रैक्टिकल नॉलेज को बढ़ाने के साथ-साथ हेल्थ और न्यूट्रिशन के प्रति उनकी समझ को और मजबूत किया। आई0 वी0 आर0 आई0 के प्रतिनिधि ने इस विज़िट के दौरान छात्र-छात्राओं को डेयरी हाइजीन, फूड सेफ़्टी और न्यूट्रिशन के महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा की। साथ ही सही प्रोसेसिंग और स्टोरेज से दूध की गुणवत्ता और पोषण बनाए रखने की जानकारी दी।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार