जनपद के चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में अप्रैल महीने के तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस राबर्टसगंज में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को बड़े ही सरल भाव से सुना गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में ज्यादातर मामले भूमि से संबंधित प्राप्त हुए, भूमि से संबंधित मामले को स्थलीय स्थिति की जॉच करते हुए टीम द्वारा प्रकरणों का निस्तारण भी कराया गया।

IMG-20260418-WA0060

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाये। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित होते हुए जनमानस के शिकायतों का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करेंगें।

हाईवे पर हादसा, टक्कर लगते ही रेलिंग पर चढ़ी कार Read More हाईवे पर हादसा, टक्कर लगते ही रेलिंग पर चढ़ी कार

इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आई0जी0आर0एस0, सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके, शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण न होने पर सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

आरटीई कानून के तहत गरीब एवं पीडीए समाज के बच्चों को निजी विद्यालयों में नहीं मिल रहा प्रवेश    Read More आरटीई कानून के तहत गरीब एवं पीडीए समाज के बच्चों को निजी विद्यालयों में नहीं मिल रहा प्रवेश

सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने रावर्टसगंज 79 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 09 मामलें निस्तारित किये गये। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमेन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज कुमार राय, परियोजना अधिकारी डूडा सुधांशु शेखर शर्मा, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें। 

 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में आइन्स्टीन पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने लहराया सफलता का परचम Read More  सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में आइन्स्टीन पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने लहराया सफलता का परचम

इसी तरह सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन दुद्धी में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की 31 शिकायतों को सुना गया 01 शिकायत का निस्तारण मौके पर किया गया इस दौरान क्षेत्रों में भी टीम भेज गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल का आयोजन अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया।इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी तहसीलदार आदि ने 60 शिकायतों को सुनते हुए प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

इसी क्रम में सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा का आयोजन उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम 48 प्रार्थना- पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया। 

46 मामले हेतु सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस प्रकार से चारों तहसीलों के संपूर्ण समाधान दिवस में 218 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर 12 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया l

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें