राजनीति
संघर्ष, सेवा और सफलता की प्रेरक कहानी वकालत के साथ समाज सेवा का संगम
अधिवक्ता रवि भूषण चौबे की अनोखी पहचान
नई दिल्ली- न्याय केवल अदालतों तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए यह विचार अधिवक्ता रवि भूषण चौबे के जीवन का मूल आधार है। यही सोच उनके व्यक्तित्व उनके पेशे और उनके सामाजिक कार्यों में स्पष्ट रूप से झलकती है अधिवक्ता रवि भूषण चौबे का जीवन इस सत्य का सशक्त उदाहरण है कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद यदि व्यक्ति में दृढ़ संकल्प निरंतर परिश्रम और समाज के प्रति समर्पण की भावना हो तो वह किसी भी ऊंचाई को प्राप्त कर सकता है।
बिहार के बक्सर जिले की साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर देश की राजधानी दिल्ली तक और वहां से सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता के रूप में अपनी पहचान बनाना उनके अदम्य साहस और अथक संघर्ष की प्रेरक गाथा है वर्ष 1994 में Vinoba Bhave University से अर्थशास्त्र ऑनर्स की शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली का रुख किया और University of Delhi में एम.ए. में प्रवेश लिया अध्ययन के दौरान उनकी गहरी रुचि पत्रकारिता में भी विकसित हुई जिसने उन्हें समाज के जमीनी सच और आमजन की समस्याओं को नजदीक से समझने का अवसर प्रदान किया यही अनुभव आगे चलकर उनके व्यक्तित्व को संवेदनशील जागरूक और जनहित के प्रति समर्पित बनाता गया विधि के क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद उन्होंने अपनी मेहनत लगन और ईमानदारी के बल पर एक विशिष्ट पहचान स्थापित की आज वे सुप्रीम कोर्ट ऑफ India में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं और न्याय के लिए निरंतर संघर्षरत हैं।
उनके लिए वकालत केवल एक पेशा नहीं बल्कि एक सामाजिक उत्तरदायित्व है एक ऐसा माध्यम जिसके जरिए वे समाज के कमजोर वंचित और जरूरतमंद वर्ग को न्याय दिलाने का प्रयास करते हैं समाज सेवा के प्रति उनकी गहरी निष्ठा उन्हें सार्वजनिक जीवन में भी सक्रिय बनाती है वर्ष 2017 में Delhi Municipal Corporation Election 2017 के दौरान जनता दल यूनाइटेड पार्टी ने उन्हें पटेल नगर नई दिल्ली से निगम पार्षद पद के लिए प्रत्याशी हेतु टिकट दिया यद्यपि वे इस चुनाव में सफल नहीं हो सके लेकिन इस अनुभव ने उनकी जनसेवा की भावना को और अधिक प्रबल किया तथा उन्हें समाज की वास्तविक आवश्यकताओं को और निकट से समझने का अवसर प्रदान किया रवि भूषण चौबे द्वारा स्थापित Ravi Babita Support Foundation आज समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।
यह संस्था निःशुल्क विधिक सहायता शिक्षा के प्रसार और Universal Humanity Mission के अंतर्गत मानवता के मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य कर रही है। दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा में भी संस्था की सक्रिय उपस्थिति उनके कार्यों के व्यापक प्रभाव और दूरदर्शी सोच को दर्शाती है।उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा उनके माता-पिता, स्वर्गीय श्री गुप्तेश्वर चौबे और स्वर्गीय श्रीमती जयंती देवी के संस्कार रहे हैं जिनका आशीर्वाद उन्हें हर कठिन परिस्थिति में आगे बढ़ने की शक्ति देता रहा है। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बबीता कुमारी चौबे जो स्वयं एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता हैं उनके प्रत्येक प्रयास में सशक्त सहयोग और प्रेरणा प्रदान करती हैं।
उनके बच्चे—पुत्री रीतिका अधिवक्ता पुत्र शिवांग बी.ए. एलएल.बी. छात्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता और पुत्र शौर्य कात्यायन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में संलग्न भी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगति करते हुए इस परिवार की सेवा और शिक्षा की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।विनोबा भावे विश्वविद्यालय से जुड़े प्रख्यात शिक्षाविद् प्रोफेसर शत्रुघ्न प्रसाद सिंह की प्रेरणा से प्रेरित होकर, रवि भूषण चौबे ने जीवन के संघर्षपूर्ण रास्तों को पार करते हुए यह सिद्ध कर दिया है कि सच्ची सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों में नहीं बल्कि समाज के लिए किए गए योगदान में निहित होती है।
उनका जीवन आज के युवाओं के लिए एक जीवंत प्रेरणा है यह संदेश देता है कि अपने लक्ष्य की प्राप्ति के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाना ही सच्चे अर्थों में सफलता है। अंततः, अधिवक्ता रवि भूषण चौबे की यह यात्रा केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि उस विचारधारा की विजय है जिसमें न्याय को केवल कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार माना गया है—और जिसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनका जीवन लक्ष्य है।
प्रेरक कहानी Youth Motivation India Ravi Bhushan Chaubey advocate Supreme Court lawyer India motivational success story India social worker lawyer India legal aid NGO India Delhi advocate story Bihar to Delhi success story Ravi Babita Support Foundation inspirational journey India Indian lawyer profile समाज सेवा वकील सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता सामाजिक कार्यकर्ता भारत


Comments