रॉबर्ट्सगंज एवं एएचटी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में संगठित मानव तस्करी गिरोह का सफल अनावरण, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

संगठित गैंग का खुलासा, जनपद पुलिस मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा थाना एएचटी प्रभारी माधव सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज रामस्वरूप वर्मा के कुशल नेतृत्व में मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व थाना एएचटी पुलिस फोर्स द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए एक संगठित मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।

थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 177/2026 धारा 137(2), 143(4), 61(2), 351(3) सहपठित धारा 64(2)M भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 16/17 तथा 5L/6, 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त शिव सिंह उर्फ रामलाल पुत्र चरन सिंह, निवासी वार्ड नं0 50 कच्ची सराय, थाना निहालगंज, जनपद धवलपुर, राजस्थान, उम्र लगभग 45 वर्ष को दिनांक 18.04.2026 को ग्राम पवर क्षेत्र से थाना एएचटी प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह मय हमराह व थाना रॉबर्ट्सगंज के उ0नि0 रणजीत सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त से की गई पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि उसने पीड़िता (नाबालिग/युवती) को काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। इसके पश्चात वह उसे विभिन्न जनपदों के माध्यम से आगरा एवं अलीगढ़ ले गया, जहां उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़िता को लगभग ₹1,20,000/- में बेच दिया। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि पीड़िता को अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न व्यक्तियों के पास रखा गया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई।

पीस पार्टी छोड़ AIMIM में शामिल हुए हकीक़ुल्लाह खान, गैंसड़ी से ‘लाला भाई’ होंगे मजलिस के उम्मीदवार Read More पीस पार्टी छोड़ AIMIM में शामिल हुए हकीक़ुल्लाह खान, गैंसड़ी से ‘लाला भाई’ होंगे मजलिस के उम्मीदवार

प्रकरण में यह भी प्रकाश में आया है कि यह अपराध एक संगठित गिरोह द्वारा किया गया है, जिसमें अन्य सह-अभियुक्तों की संलिप्तता है। उनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में चालान किया जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह, थाना एएचटी, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 रणजीत सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

जिलाधिकारी की कुशल मॉनिटरिंग का असर, स्वगणना अभियान में भदोही प्रदेश के टॉप-10 में शामिल Read More जिलाधिकारी की कुशल मॉनिटरिंग का असर, स्वगणना अभियान में भदोही प्रदेश के टॉप-10 में शामिल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें