रोरवा में राष्ट्रीय नव निर्माण सेना विशाल हस्ताक्षर अभियान, निकाली गई जागरुकता रैली

यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक कोन अस्पताल में महिला चिकित्सक और हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं हो जाती है, यह जनता का अधिकार है इसे हर हाल में दिलाया जाएगा- आनंद पटेल दयालु

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन/ सोनभद्र -

राष्ट्रीय नव निर्माण सेना ट्रस्ट के तत्वाधान में आनन्द पटेल दयालु के नेतृत्व में कोन क्षेत्र के अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को सुधारने के लिए एक बड़ा जन्नांदोलन चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में रॉबर्ट्सगंज विधानसभा के ग्राम पंचायत रोरवा में विशाल हस्ताक्षर अभियान और जागरूकता रैली निकाली गई । बतादें कि इस क्षेत्र की आबादी लगभग 2 लाख है लेकिन अस्पताल में न तो विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध है न ही आवश्यक जांच की सुविधा और न ही अस्पताल में महिला चिकित्सक है ।

IMG-20260418-WA0035(1)

किसी महिला को हड्डी की समस्या होने पर लगभग 70 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है ,जिससे समय धन और परेशानी तीनों का बोझ उठाना पड़ता है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए आनन्द पटेल दयालु के नेतृत्व में लगातार संघर्ष किया जा रहा है। 

झूंसी रेलवे स्टेशन के पास युवक की ट्रेन से कटकर मौत। Read More झूंसी रेलवे स्टेशन के पास युवक की ट्रेन से कटकर मौत।

श्री दयालु के पत्र का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने तत्काल उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को पत्र प्रेषित किया है। फिर भी आम आदमी की सुध लेने वाला कोई नहीं है । जिसके कारण है कि यह अभियान अब गांव गांव तक पहुंचाया जा रहा है और हर गांव में रैली और हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

पेट्रोलियम बचत एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी की अनूठी पहल Read More पेट्रोलियम बचत एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी की अनूठी पहल

आगे श्री दयालु ने कहा कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक कोन अस्पताल में महिला चिकित्सक और हड्डी के डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हो जाती। यह जनता का अधिकार है और इसे हर हाल में दिलाया जाएगा। 

भ्रमणशील रहकर डीएम ने लेखपाल भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण  Read More भ्रमणशील रहकर डीएम ने लेखपाल भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

इस अभियान में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कनौजिया शुक्ला पटेल विनय पटेल शंभू पटेल , वीरेंद्र भारती राजेश भारती, बिखलेश कुमार, लखन लाल त्रिपाठी ,नकुल पटेल ,राम बचन ,राजेश भारती, शंभू भारती सहित सैकड़ो लोग जन जागरूकता अभियान में शामिल रहे। अन्त में सभी ने एक स्वर में नारा लगायाचाहे जो मजबूरी हो हमारी मांगे पूरी हो।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें