एडीसीओ सदर और एडीओ राबर्टसगंज ने गयारतवल और बटबंतरा केन्द्रो का किया निरीक्षण, दिये संबंधित को सख्त निर्देश

शासन की क्रय नीति का का अनुपालन करते हुए नियमानुसार गेंहू खरीद करें-अवधेश कुमार सिंह

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एडीसीओ सदर अवधेश सिंह तथा एडीओ राबर्टसगंज अखिलेश कुमार ने बुधवार को गयारतवल और बटबंतरा क्रय केंद्रो का निरीक्षण किया।

निरीक्षण मे केन्द्रो पर गेंहू खरीद शून्य पाई गई ।केन्द्र प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक दो दिन मे एक हजार खाली बोरो के प्राप्त होने की संभावना है।केन्द्र पर बैनर,इलेक्ट्रॉनिक काँटा ,पीओएस मशीन व स्टेशनरी उपलब्ध पाई गई।एडीसीओ सदर ने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि क्रय नीति का अक्षरशः अनुपालन करते हुए गेंहू खरीद का लक्ष्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

बटबंतरा मे सचिव बैंक शाखा गये हुए थे। वहाँ भी बैनर,इलेक्ट्रॉनिक कांटा, पीओएस मशीन व संबंधित स्टेशनरी पाई गई।मौके पर उपस्थित आंकिक आँचल मौर्य ने बताया कि बोरो के अभाव मे अभी खरीद प्रारंभ नही हो सकी है ।बटबंतरा मे कैशबुक व सप्लीमेंट्री का अवलोकन करने पर कतिपय त्रुटियाँ पाई गई।

चकबंदी कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी  Read More चकबंदी कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी 

एडीसीओ ने आँकिक को निर्देशित किया कि कैशबुक व सप्लीमेंट्री मे प्रविष्टी करते समय धन जमा करने वाले सदस्यो का नाम लिखें तथा ऋणवितरण के समय भी ऋणी सदस्यो का पूरा विवरण अंकित करें।मिनी बैंक की एक पृथक रोकड़ बही रखनी सुनिश्चित करें।सभी केन्द्र प्रभारियो को निर्देशित किया गया कि फार्मर आईडी वाले किसानो का ही गेंहू क्रय करें तथा इस आशय की सूचना समिति के सूचनापट पर चस्पा करा दें।

नैनी आईटीआई के सामने ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत,चालक फरार Read More नैनी आईटीआई के सामने ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत,चालक फरार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार