राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम आगामी 9 मई को होगी विभिन्न मामलों की सुनवाई, होगा निस्तारण

जेल एवं नगर निकाय के अधिकारियों संग राष्ट्रीय लोक अदालत पर हुई मंत्रणा

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा जनपद में दिनांक 09.05.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विशिष्ट विषय आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 एन.आई. एक्ट, आर्बिट्रेशन, एवं (Petty Offences) के वाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर यात्तिकारों पारिवारिक वादों, श्रम वादों भूमि अधिग्रहण वावों विद्युत एवं जल बिल (excluding non-compoundavie), सर्विस में वेतन एवं भत्तों से सम्बन्धित एवंं

सेवानिवृतिक परिलाभों से सम्बन्धि विवाद, राजस्व वाद (केवल मा. उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालयों में अम्बित वाद) अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाविकार, व्ययादेष, विशिष्ट अनुतोष वाद) से सम्बन्धित मामलों के साथ साथ सुलह योग्य प्री-लिटिगेशन मामलों को भी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जायेगा।

उका राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण हेतु बुधवार दिनांक 15.04.2026 को सायं 03:00 बजे विश्राम कक्ष में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद्, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र एवं समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत घोरावल, चुर्क, चोपन, डाला, ओबरा, दुद्धी, रेनुकूट अनपरा तथा पिपरी सोनभद्र की एक बैठक आहूत की गयी। जिसमें अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद् राबर्ट्सगंज, मुकेश कुमार नगर पंचायत, संजय कुमार रेनुकूट, भोलानाथ कुशवाहा, पिपरी शीतला प्रसाद, चुर्क, समीर, दुद्धी एवं अखिलश डाला, चोपन, ओबरा, जिला सोनभद्र उपस्थित हुए।

देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक रोड शो और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन Read More देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक रोड शो और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

उक्त बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अगमी दिनांक 09.05.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों में नोटिस का तामीला सुनिश्चित कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में न्यायालयों में लम्बित मामलों एवं सुलह योग्य प्री-लिटीगेशन स्तर पर मुकदमों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराने का कष्ट करें।

हैलट अस्पताल में गार्ड की दबंगई, तीमारदार को थप्पड़ मारकर मोबाइल छीना; वीडियो वायरल Read More हैलट अस्पताल में गार्ड की दबंगई, तीमारदार को थप्पड़ मारकर मोबाइल छीना; वीडियो वायरल

इसी क्रम में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार बुधवार दिनांक: 15.04.2026 को समय 02:00 बजे विश्राम कक्ष में एक बैठक आहूत किया गया। जिसमे वर्ष 2026 हेतु द्वितीय फेज UTRC कैम्पेन के तहत अधिक से अधिक विचाराधीन /सिद्धदोष बंदियों को लाभ दिलाये जाने से संबंधित विचार विमर्श किया गया। उक्त बैठक में अरुण कुमार मिश्र अधीक्षक जिला कारागार, सोनभद्र गौरव कुमार डिप्टी जेलर शमशेर बहादुर सिंह, चीफ, एल.ए.डी.सी., सत्यारमण जिसती डिप्टी चीफ, एल.ए.डी.सी., सोनभद्र एवं जय प्रकाश, असिस्टेंट एल.ए.डी.सी. उपस्थित रहे।

उपायुक्त गंगा नगरनेअंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पणकर सम्मान प्रकट किया Read More उपायुक्त गंगा नगरनेअंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पणकर सम्मान प्रकट किया

उक्त जानकारी राहुल सिविल जज सी०डी०/सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गयी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार