नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
अमेठी में भाजपा द्वारा स्वच्छता अभियान
बाबा साहब की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक
अमेठी। संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में जनपद अमेठी के ग्राम सराय खेमा में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संदेश दिया।
तत्पश्चात बाबा साहब की प्रतिमा का दूध से अभिषेक कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा देश को दिए गए संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।कार्यक्रम में बाबा साहब से जुड़े “पंचतीर्थ” के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा केंद्र व प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा उनके सम्मान और विचारों के संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बाबा साहब के जीवन से जुड़े स्थलों को विकसित कर नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्वच्छता और सामाजिक समरसता का संकल्प लिया तथा बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
भारतीय जनता पार्टी amethi news Bharatiya Janata Party अमेठी समाचार सामाजिक समरसता bjp amethi Social Harmony India ग्रामीण कार्यक्रम भाजपा स्वच्छता अभियान BJP cleanliness drive सराय खेमा अमेठी Sarai Khema Amethi Dr. B. R. Ambedkar बाबा साहब आंबेडकर Babasaheb Ambedkar प्रतिमा स्वच्छता अभियान statue cleaning drive दुग्धाभिषेक कार्यक्रम milk abhishek Ambedkar statue पंचतीर्थ Ambedkar Panchteerth Ambedkar संविधान निर्माता Constitution maker India दलित सशक्तिकरण Dalit empowerment


Comments