नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
वैशाख मास में अरैल घाट पर सरस्वती परिवार का 171वां स्वच्छता अभियान आयोजित
अभियान के तहत घाटों की सफाई के साथ-साथ गंगा जल के निर्मलीकरण हेतु जनजागरूकता भी चलाई गई
नैनी प्रयागराज। रविवार को वैशाख मास के पावन अवसर पर "सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान, अरैल नैनी प्रयागराज" द्वारा 171वें स्वच्छता अभियान का आयोजन अरैल के नये पक्के घाट पर किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी इन्दु प्रकाश सिंह ने किया। अभियान के तहत घाटों की सफाई के साथ-साथ गंगा जल के निर्मलीकरण हेतु जनजागरूकता भी चलाई गई।
संस्थान के पदाधिकारी सुनील मिश्रा ने बताया कि संस्था पिछले आठ वर्षों से लगातार स्वच्छता जागरूकता अभियान चला रही है, जिसका सकारात्मक प्रभाव अब देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद कुछ लोग गंगा तट पर धूम्रपान के अवशेष जैसे सिगरेट और बीयर की बोतलें छोड़ जाते हैं, जो अत्यंत निंदनीय और अशोभनीय है।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि सरस्वती परिवार द्वारा प्रयागराज के विभिन्न तीर्थस्थलों पर निरंतर मासिक स्वच्छता अभियान चलाकर समाज को स्वच्छता का महत्वपूर्ण संदेश दिया जा रहा है, जो सराहनीय पहल है।
इस स्वच्छता अभियान में कुंवर जी तिवारी, मनीष पाण्डेय, सुनील मिश्रा, धीरज यादव, सहदेव चौरसिया, एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव, विकास मिश्रा, संदीप केसरवानी, डॉ. सुनीता विश्वकर्मा, नीलम गुप्ता, राजकुमार विश्वकर्मा, संजय श्रीवास्तव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, धीरज राजवानी, विनोद गुरानी, सौरभ यादव, शैलेंद्र पाल, नीरज पांडेय, मोनू यादव, कार्तिकेय तिवारी, तुलसी तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान Naini Prayagraj News नैनी प्रयागराज समाचार river cleaning India social service Prayagraj Saraswati Samaj Seva Sansthan स्वच्छता अभियान प्रयागराज cleanliness drive Prayagraj अरैल घाट प्रयागराज Arail Ghat Prayagraj गंगा स्वच्छता अभियान Ganga cleanliness campaign वैशाख मास आयोजन Vaishakh month event गंगा जागरूकता अभियान Ganga awareness drive environmental awareness India NGO cleanliness drive Indu Prakash Singh इन्दु प्रकाश सिंह Sunil Mishra social worker


Comments