महिला शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मानव श्रृंखला व हस्ताक्षर अभियान आयोजित

इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राएं, प्राध्यापक एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। सोमवार को हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नैनी में सोमवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5 एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में महिला शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया तथा अधिनियम के समर्थन में व्यापक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राएं, प्राध्यापक एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और समान अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था। मानव श्रृंखला के माध्यम से छात्राओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए यह स्पष्ट किया कि आज की नारी अपने अधिकारों के प्रति सजग है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला शक्ति वंदन अधिनियम 2023 महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
 
हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से छात्राओं एवं शिक्षकों ने अधिनियम के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और समाज के अन्य वर्गों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। प्राध्यापकों ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जिससे महिलाएं अपने अधिकारों को समझकर समाज में प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने महिला सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ ली। पूरे आयोजन में उत्साह और जागरूकता का माहौल देखने को मिला, जो युवाओं की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम का सफल संचालन राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. हेमलता द्वारा किया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें