घर का ताला तोड़कर लाखो की चोरी,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

इसी का फायदा उठाकर चोटों ने घर को निशाना बनाया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी प्रयागराज। नैनी कोतवाली क्षेत्र के दूरवाणी नगर एडीए कालोनी निवासी पीएसी के रिटायर्ड सूबेदार के घर ताला तोड़कर चोरो ने लाखो के अभूषण,नकदी समेत कीमती सामानो पर हाथ साफ कर दिया, घटना की सूचना पर रविवार को पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की,फोरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना किया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक दूरवाणी नगर में पीएसी के रिटायर्ड सूबेदार अनिल कुमार त्रिपाठी पुत्र स्व. जयनारायण त्रिपाठी एवं उनके बड़े भाई का परिवार मकान बनवाकर रहता है. इन दिनो वह स्वयं बेटे के पास गये हुए है और बड़े भाई गांव में है. इसी का फायदा उठाकर चोटों ने घर को निशाना बनाया।
 
घर में सीसीटीवी कैमरा भी लगा है, जिसके साथ छेड़छाड़ व तोड़फोड़ भी की गयी, चोरी की जानकारी उन्हें पड़ोसियों के माध्यम से 12 अप्रैल को मिली, इसके बाद उनके करीबी रिस्तेदार अरविन्द कुमार पाण्डेय पुत्र जयशंकर पाण्डेय निवासी दूर्वाणी नगर एडीए कालोनी नैनी द्वारा पुलिस को तहरीर दी गयी, इसके बाद जांच पड़ताल के साथ पुलिस सक्रिय हुई। घटना में लाखो के जेवर, नगदी व कीमती सामान चोरी होने की बात कही जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें