पुलिस ने,105 ग्राम अल्प्राजोलम के साथ तस्कर गिरफ्तार किया

11 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर इन्दलपुर पार्किंग के पास छापेमारी की गई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर जोन पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसओजी यमुनानगर जोन और थाना नैनी की संयुक्त पुलिस टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 105.26 ग्राम अवैध अल्प्राजोलम नशीला पाउडर बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर इन्दलपुर पार्किंग के पास छापेमारी की गई।
 
इस दौरान रिंकू वंशकार (32 वर्ष), निवासी त्रिवेणी नगर, थाना नैनी, को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना नैनी में मुकदमा संख्या 186/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अल्प्राजोलम की बिक्री करता था और पहचान के लोगों को यह नशीला पदार्थ सप्लाई करता था। उसने बताया कि उसे यह ड्रग एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराई जाती थी।
 
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी व अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।इस कार्रवाई में थाना नैनी पुलिस टीम और एसओजी यमुनानगर जोन की संयुक्त टीम शामिल रही, जिनकी सतर्कता और समन्वय से यह सफलता संभव हो सकी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें