ओबरा पुलिस ने किया छेड़खानी के आरोप में एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
सोनभद्र पुलिस महिलाओं की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है। किसी भी प्रकार की छेड़खानी या अभद्र व्यवहार होने पर तत्काल सूचना देने तुरंत डायल 112 या महिला हेल्पलाइन 1090 पर सूचना दें।
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में महिलाओ सम्बन्धित अपराधों व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के निकट पर्वेक्षण में थाना ओबरा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के प्रति जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए महिला से छेड़खानी करने वाले वांछित एक नफर अभियुक्त आशीष जयसवाल पुत्र मोहन जयसवाल निवासी चूड़ी गली थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 37 वर्ष को गिरफ्तार कर मा. न्यायालय भेजा जा रहा है ।
दिनांक 11.04.2026 को थाना ओबरा क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली महिला की लिखित तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-69/2026 धारा 74, 110, 1181, 1152, 352, 3512, 333 बीएनएस विरुद्ध आशीष जयसवाल पुत्र मोहन जयसवाल निवासी चूड़ी गली थाना ओबरा जनपद सोनभद्र के पंजीकृत किया गया मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त आशीष जयसवाल उपरोक्त को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष दिशा निर्देश दिया गया था उक्त निर्देश के क्रम में रविवार दिनांक 12.04.2026 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सुभाष तिराहा हनुमान मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0न्या0 भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 जयशंकर सिंह थाना ओबरा जनपद सोनभद्र , हे0का0 अनिल गुप्ता , का0 धर्मेन्द्र राजभर शामिल रहे।


Comments